सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessman dead body found hanging in varanasi Family says GST notice pressured filed complaint

फंदे से लटका मिला कारोबारी का शव: परिजन बोले-जीएसटी नोटिस का था दबाव, दी तहरीर; पुलिस जांच कर रही

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के पान दरिबा में व्यापारी की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चेतगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर भी ले ली गई है।

Businessman dead body found hanging in varanasi Family says GST notice pressured filed complaint
राजेश चौरसिया की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: चेतगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुरा में पान मसाला कारोबारी राजेश चौरसिया (53) ने शनिवार की सुबह घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि गुड्स सर्विस टैक्स (जीएसटी) नोटिस के दबाव और अकाउंटेंट की धोखाधड़ी से परेशान होकर राजेश ने यह कदम उठाया। परिजनों की तहरीर के आधार पर चेतगंज पुलिस जांच कर रही है।  

Trending Videos


लहंगपुरा निवासी राजेश चौरसिया का पान दरीबा में सिगरेट, पान मसाला का कारोबार था। भतीजे दीपक चौरसिया ने पुलिस को बताया कि सुबह 7 बजे चाचा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद घर के सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए। सुबह 9.30 बजे पापा राकेश चौरसिया मंदिर साफ करने के लिए झाड़ू लेने के लिए स्टोर रूम में गए तो कुंडी में रस्सी के सहारे चाचा को लटकता देखा। घर के अन्य सदस्य पहुंचे तो उन्हें नीचे उतारा गया। में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक चौरसिया ने चेतगंज पुलिस को बताया कि दो साल से वह जीएसटी नोटिस को लेकर तनाव में थे। साथ ही अकाउंटेंट देखने वाले युवक ने धोखाधड़ी की है। इसी तनाव में चाचा ने यह कदम उठाया। मणिकर्णिका घाट पर चाचा का अंतिम संस्कार किया गया।  इस बारे में चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। शव को पास्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

नोटिस के चलते ज्यादातर व्यापारी परेशान
पान दरीबा के दुकानदारों ने राजेश के इस कदम को अप्रत्याशित बताया। दुकानदारों ने कहा कि उनका कारोबार अच्छा चल रहा था। इधर, कुछ दिनों से राजेश तनाव में दिख रहे थे। लेकिन उन्होंने इसका जिक्र किसी को नहीं होने दिया। वहीं दुकानदारों का कहना था कि जीएसटी की नोटिस के चलते ज्यादातर व्यापारी परेशान हैं। सीए और लेखाजोखा रखने वाले भी धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसका खामियाजा संबंधित व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed