{"_id":"61ccbce25f4cf85a6f774fe3","slug":"dream-girl-roamed-the-streets-golden-memories-of-fresh-varanasi-news-vns6307250173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में घूमीं ड्रीम गर्ल, ताजा की सुनहरी यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में घूमीं ड्रीम गर्ल, ताजा की सुनहरी यादें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी जब बनारस की गलियों में निकलीं तो प्रशंसकों की कतार लग गई। अपनी चहेती अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा। बनारस की गलियां जहां हेमा को फिर से पुरानी यादों में ले गईं। वहीं, बनारसी जनता ने भी हर-हर महादेव के जयघोष के साथ दिव्य, नव्य और भव्य काशी की मेहमाननवाजी का अहसास भी दिलाया। बुधवार को मथुरा की भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचीं। बाबा का विधि-विधान से दर्शन पूजन करने के बाद हेमा ने काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता को भी निहारा।
हेमा मालिनी ने कहा कि बाबा का धाम भव्य स्वरूप में आज दुनिया के सामने खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के संकल्पों के कारण बाबा के धाम का भव्य स्वरूप साकार हुआ है। दर्शन से पहले हेमा मालिनी ने काशी विश्वनाथ धाम के पास ज्ञानवापी के पास स्थित दुकान से पूजन सामग्री के साथ शिव का डमरू खरीदा। इस दौरान दुकान की संचालक पलक अग्रवाल द्वारा उन्हें भेंट स्वरूप श्री काशी विश्वनाथ के विग्रह की तस्वीर भेंट की गई। इसके बाद उन्होंने पास की गलियों में भी कुछ दूर तक चहलकदमी की। हेमा मालिनी ने कहा कि जब भी बनारस आती हूं मैं सोलह साल की हेमा को महसूस करती हूं। मैंने पहली बार 16 साल की अवस्था में ही यहां नृत्य की प्रस्तुति दी थी। बनारस से जो दिल का रिश्ता है उसे शब्दों में बया करना मुश्किल है।