{"_id":"69d2c487afeacc9c260a5c03","slug":"four-judges-transferred-from-varanasi-six-new-adjs-posted-varanasi-news-c-20-vns1021-1347605-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी से चार जजों का तबादला, छह नए एडीजे तैनात; जानें- किसे कहां मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी से चार जजों का तबादला, छह नए एडीजे तैनात; जानें- किसे कहां मिली तैनाती
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: अपर जिला जज देवकांत शुक्ला को कानपुर नगर, विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) विनोद कुमार को गाजियाबाद, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अजय कुमार को रायबरेली तथा एडीजे अवधेश कुमार को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है।
judge
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी अधिसूचना के तहत वाराणसी जनपद में तैनात विशेष न्यायाधीश व एडीजे स्तर के चार पीठासीन अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जबकि छह एडीजे को अन्य जनपदों से वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अपर जिला जज देवकांत शुक्ला को कानपुर नगर, विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) विनोद कुमार को गाजियाबाद, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अजय कुमार को रायबरेली तथा एडीजे अवधेश कुमार को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है।
Trending Videos
जारी आदेश के अनुसार अपर जिला जज देवकांत शुक्ला को कानपुर नगर, विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) विनोद कुमार को गाजियाबाद, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अजय कुमार को रायबरेली तथा एडीजे अवधेश कुमार को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, अन्य जनपदों से छह एडीजे को वाराणसी न्यायालय में तैनाती दी गई है। इनमें नीरज कुमार बख्शी को आगरा से, अमित कुमार त्रिपाठी को अलीगढ़ से, अतुल चौधरी को फिरोजाबाद से, रचना सिंह को रायबरेली से तथा नीतू पाठक व उनके पति गौरव शर्मा को गाजियाबाद से वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।