UP: गला दबाकर दोस्त की हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को पेड़ पर लटकाया; आरोपी पर ऐसे गहराया शक
Ghazipur News: गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय शिवम खरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रवि गोड़ को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान विवाद के बाद उसने शिवम की हत्या कर शव को पेड़ से लटका आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर (नवापुर) बाजार स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के पास पोखरे के किनारे नीम के पेड़ से जंगली लता से लटकता शिवम खरवार (15) का शव बीते 16 मई को मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी रवि गोड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीते समय दोनों की लड़ाई हुई थी और उसने शिवम की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव नीम की टहनी से लटकाकर मृतक की साइकिल लेकर घर चला गया था।
सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि मिर्जापुर गांव स्थित एक पोखर के किनारे नीम के पेड़ की टहनी से किशोर शिवम खरवार का शव मिला था। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जांच में पता चला कि शिवम की गला दबाकर हत्या की गई थी।
परिजनों में मचा कोहराम
हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए आरोपी ने शव को नीम की टहनी से जंगली लताओं से लटका दिया था। हत्यारोपी मिर्जापुर गांव निवासी रवि गोड़ को पुलिस टीम ने मीरपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।
सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी रवि ने स्वीकार किया कि उसकी शिवम के साथ दोस्ती थी। बीते 15 मई देर शाम दोनों गांव के एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां उन्होंने शराब पीया और फिर कुछ शराब लेकर गांव के पास स्थित एक पोखरी के किनारे चले गए। शराब पीते समय दोनों में गाली-गलौज होने लगी और वे आपस में लड़ने लगे।
इसी दौरान रवि ने शिवम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने पास स्थित नीम के पेड़ से शिवम का शव जंगली लताओं से लटका दिया, जिससे घटना आत्महत्या लगे। इसके बाद वह शिवम की साइकिल लेकर घर आ गया। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।