फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIT BHU: सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस से हुए नोकझोंक; कैंपस में लगे आरोपियों संग नेताओं के पोस्टर

Tue, 02 Jan 2024 01:08 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Jan 2024 01:08 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू की घटना में पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस अलर्ट मोड पर रही। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर जा रहे कांग्रेसियों को रोकते समय पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
IIT BHU samuhik dushkarm case congress leaders protest for justice for victim of student in varanasi
IIT BHU Protest - फोटो : रोहित सोनकर

आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसी सड़क पर उतरे। मंगलवार को पीएम के संसदीय कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे के पास पुलिस ने रोक दिया। इससे नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहीं पर प्रदर्शन किया। उधर, बीएचयू परिसर में आरोपियों के साथ भाजपा नेताओं की फोटो वाले पोस्टर भी जगह-जगह चस्पा किए गए।



इसे भी पढ़ें; IIT BHU: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी रात में करते थे छेड़खानी, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

IIT BHU samuhik dushkarm case congress leaders protest for justice for victim of student in varanasi
IIT BHU Protest - फोटो : रोहित सोनकर

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से भी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए सुबह 10 बजे से ही आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर जुटने लगे। दोपहर 12 बजे तक भीड़ जुट गई। इधर कई थानों की फोर्स के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी चौराहे पर मौजूद रहे। 

IIT BHU samuhik dushkarm case congress leaders protest for justice for victim of student in varanasi
IIT BHU Protest - फोटो : रोहित सोनकर

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वरिष्ठ नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पीएम संसदीय कार्यालय की ओर से बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस की नेताओं के साथ नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
IIT BHU samuhik dushkarm case congress leaders protest for justice for victim of student in varanasi
IIT BHU Protest - फोटो : रोहित सोनकर
दो महीने बाद गिरफ्तारी पर उठाया सवाल
इस दौरान नेताओं ने कहा कि घटना के बाद जब प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी तो उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था लेकिन गिरफ्तारी में दो महीने लग गया। इससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन
IIT BHU samuhik dushkarm case congress leaders protest for justice for victim of student in varanasi
IIT BHU Protest - फोटो : रोहित सोनकर

पुलिस अधिकारियों ने गुरुधाम चौराहे पर ज्ञापन ले लिया। इसमें आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने, छात्रा के साथ घटना के विरोध में बीएचयू छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मानहानि का मुकदमा वापस लेने की मांग की है। इस दौरान संजीव सिंह, प्रजानाथ शर्मा, शैलेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed