सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kapsethi-Babatpur road will be six-lane at cost 63 crore reducing traffic congestion on Ring Road

Varanasi News: 63.57 करोड़ से कपसेठी-बाबतपुर मार्ग होगा सिक्सलेन, रिंग रोड पर जाम का दबाव कम; मिलेगी सुविधा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 11 Mar 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: इस काम के लिए शासन से मंजूरी मिल गई। जल्द शुरू टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। पहली किस्त के में 6.30 करोड़ जारी होंगे। काशी से प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जिले के यात्रियों को बाबतपुर एयरपोर्ट तक पहुंचने में सहूलियत होगी। 

Kapsethi-Babatpur road will be six-lane at cost 63 crore reducing traffic congestion on Ring Road
सिक्सलेन होगी सड़क। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: बाबतपुर एयरपोर्ट तक सिक्सलेन सड़क बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राजातालाब से हरहुआ के बीच रिंग रोड पर बनने वाली इस सड़क से जाम की समस्या कम होगी और आसपास के चार जिलों के लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी होगी। 63.57 करोड़ की लागत वाली परियोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है।

Trending Videos


बाबतपुर एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सिक्सलेन सड़क बनाने की योजना को शासन से स्वीकृति मिल गई है। राजातालाब से हरहुआ के बीच रिंग रोड पर बनने वाली इस सड़क के लिए कुल 63 करोड़ 57 लाख 56 हजार रुपये की लागत मंजूर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के तहत वर्ष 2025-26 में पहली किस्त के रूप में 6.30 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, सड़क निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मार्ग के बनने से वाराणसी के साथ-साथ प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जिले के यात्रियों को बाबतपुर एयरपोर्ट तक पहुंचने में सहूलियत होगी। 

वर्तमान में राजातालाब से हरहुआ के बीच रिंग रोड पर भारी वाहनों के चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को हरहुआ चौराहे के पास आरओबी और अंडरपास के नीचे से गुजरना पड़ता है, जिससे कई बार लंबा जाम लग जाता है और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। प्रस्तावित सड़क बनने के बाद एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को अलग मार्ग मिलेगा। इससे रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा और समय की बचत होगी।

चांदपुर सड़क मार्ग चौड़ीकरण अगले महीने से तेज होगा
लहरतारा से मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर, लंका चौराहा, नरिया तिराहा, रविंद्रपुरी काॅलोनी होते हुए भेलूपुर चौराहे तक 26 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। कलेक्ट्री फार्म से रिंग रोड तक 8.5 किलोमीटर लंबी और 26 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। यहां बिजली लाइन और ट्रांसफाॅर्मर भी पीछे किए जा चुके हैं। अगले महीने से चौड़ीकरण का काम और तेज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed