फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   killer had issued threat seizing opportunity smashed heads three people opened fire varanasi police

UP: अंजाम बुरा होगा...हत्यारे ने दी थी धमकी, माैका देख तीन लोगों का सिर ईंट और पटिया से कूचा; पुलिस पर भी फायर

Sun, 09 Aug 2026 12:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 12:41 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस चौकी से महज 40 मीटर दूर साड़ी कारीगर की पटिया से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हमले में दो अन्य लोग भी घायल हुए। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
killer had issued threat seizing opportunity smashed heads three people opened fire varanasi police
मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक पुलिस चौकी से 40 मीटर की दूरी पर शुक्रवार की देर रात मनबढ़ ने रवि चौहान उर्फ पप्पू (42) की पटिया से सिर कूंचकर हत्या कर दी। इस दौरान दो अन्य दुकानदारों पर भी पटिया और ईंट से हमला किया। चाय पीते समय धक्का लगने पर नाराज मनबढ़ ने हत्या कर दी।

विज्ञापन


तीन घंटे के भीतर आरोपी मोहम्मद ताजिम (34) को एसओजी और आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त पटिया बरामद करने के लिए जाते समय ताजिम ने शनिवार की दोपहर राजघाट पिकेट के पास पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव घर पहुंचते ही परिजनों ने मोहल्ले में चक्काजाम कर दिया। किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने समझाकर उन्हें शांत कराया। देर शाम उसका दाह संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

killer had issued threat seizing opportunity smashed heads three people opened fire varanasi police
मुठभेड़ के बाद घटना की जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

हनुमान फाटक नवापुरा निवासी साड़ी का पत्ता काटने वाले रवि चौहान उर्फ पप्पू और मोहम्मद ताजिम का एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को मोहल्ले की चाय की दुकान पर मामूली बात पर हाथापाई हो गई थी। 

इस दौरान पान दुकानदार अशोक कुमार पासवान और गणेशु ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। ताजिम ने धमकी दी कि अंजाम बुरा होगा। मनबढ़ किस्म का ताजिम चार दिन पूर्व ही सूरत से घर लौटा था। रात लगभग तीन बजे वह नेशनल इंटर कॉलेज की ओर से हनुमान फाटक पुलिस चौकी की तरफ आने वाली गली में घुसा।

ताजिम ने पहले पान दुकानदार अशोक कुमार पासवान (60) पर सोते समय पटिया से हमला किया। इसके तुरंत बाद कुछ दूरी पर स्थित दुकान में सो रहे साड़ी कारीगर रवि चौहान के सिर पर तीन बार पटिया पटकी। 

killer had issued threat seizing opportunity smashed heads three people opened fire varanasi police
मृतक पप्पू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

चीख-पुकार सुनकर चबूतरे पर सो रहे ड्राई क्लीनर गणेशु कनौजिया (55) उठे तो ताजिम ने भागते समय उनके सिर पर ईंट से हमला किया। गणेशु के घर के बाहर आसपास लगे सीसी कैमरों में यह वारदात कैद हुई। रात में सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने घायलों को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रवि चौहान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों ने हनुमान फाटक पर रवि चौहान का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।

killer had issued threat seizing opportunity smashed heads three people opened fire varanasi police
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पिता पर भी उठा चुका है हाथ
एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रवि चौहान अविवाहित था। घर के पास ही दुकान में साड़ी का पत्ता काटता था। साड़ी कारीगरी के जरिये परिवार का पोषण करता था। आरोपी ताजिम के बारे में जानकारी मिली कि वह काफी मनबढ़ किस्म का है। उसकी करतूत को देखते हुए परिजन उसे घर से दूर रखते थे। पिछले कुछ माह से वह सूरत चला गया था और वहीं साड़ी कारीगरी करता था। कुछ दिन पहले घर लौटा तो अपने पिता पर भी हाथ उठा दिया था। मोहल्ले में भी लोगों से उसकी बनती नहीं थी। गलत संगत में रहता था।

हत्या में प्रयुक्त पटिया को ताजिम ने काशी स्टेशन के मालगोदाम रोड के पास झाड़ियों में छिपाया था। पत्थर बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर एसओजी और आदमपुर पुलिस जा रही थी। इस बीच राजघाट पिकेट के पास आरोपी ने जीप में बैठे पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और झाड़ियों की तरफ भागते समय फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। - वैभव बांगर, एडीसीपी, काशी जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed