सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mass Marriages 6000 Couples Tie Knot Targets for Banaras Chandauli Ghazipur Doubled Highlights

सामूहिक विवाह : दांपत्य जीवन में बंधेंगे 6000 जोड़े, बनारस, चंदौली और गाजीपुर का लक्ष्य दोगुना; जानें खास

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 19 May 2026 06:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Samuhik Vivah Yojana UP: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वाराणसी मंडल में इस वर्ष 5999 शादियों का लक्ष्य तय किया गया है, जो पिछले वर्ष से 35 फीसदी अधिक है। योजना में प्रति जोड़ा एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली में लक्ष्य बढ़ाया गया है, जबकि जौनपुर में सर्वाधिक 1922 शादियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Mass Marriages 6000 Couples Tie Knot Targets for Banaras Chandauli Ghazipur Doubled Highlights
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। वाराणसी मंडल के चार जिलों में इस बार सामूहिक विवाह का लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में करीब 35 फीसदी बढ़ाया गया है। मंडल में इस वर्ष कुल 5999 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधेंगे। वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली में लक्ष्य लगभग दोगुना कर दिया गया है, जबकि जौनपुर में सर्वाधिक 1922 शादियों का लक्ष्य तय किया गया है।

Trending Videos


पिछले वर्ष मंडल को 3894 शादियों का लक्ष्य मिला था, लेकिन 4093 शादियां कराई गई थीं। इस बार लक्ष्य में 2105 की वृद्धि की गई है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अधिक आवेदन आने और पात्रता सत्यापन के बाद संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की उपनिदेशक मंजूश्री श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिलावार लक्ष्य तय किए गए हैं, ताकि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता मिल सके। वाराणसी के जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र दूबे ने बताया कि जिले को इस बार 1530 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। पिछले वर्ष 765 का लक्ष्य था, लेकिन बजट बढ़ने के बाद 969 जोड़ों की शादी कराई गई थी।

विज्ञापन

पहले लग्न में हुईं 628 शादियां
नए सत्र के पहले लग्न में मंडल के सभी जिलों को 1439 शादियों का लक्ष्य मिला था, जिसमें करीब 80 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। गिरीशचंद्र दूबे ने बताया कि वाराणसी जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 13 से 15 मई के बीच 628 शादियां कराई गईं। इनमें पिंडरा और बड़ागांव ब्लॉक में सबसे अधिक विवाह हुए। सभी आवेदनों का सत्यापन करने के बाद पात्र जोड़ों का चयन किया गया था।

एक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पिछले सत्र से सहायता राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। पहले यह राशि 51 हजार रुपये थी। वर्तमान व्यवस्था के तहत प्रति जोड़ा 60 हजार रुपये सीधे दुल्हन के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। शेष राशि वैवाहिक सामग्री और आयोजन पर खर्च की जाती है। इसमें कपड़े, बर्तन, आभूषण समेत 14 प्रकार की सामग्री शामिल रहती है।

तीन लाख तक आय वाले परिवार पात्र
इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है। इसके लिए आय प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। सभी वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार आवेदन कर सकते हैं। योजना में विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी शामिल किया गया है। पात्र परिवार आधिकारिक वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in या संबंधित समाज कल्याण विभाग कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

जिला - शादी का लक्ष्य
वाराणसी - 1530
गाजीपुर - 1575
चंदौली - 972
जौनपुर - 1922

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed