{"_id":"61c97b86c9b1da56050beea7","slug":"pm-modi-varanasi-visit-new-year-gift-of-rs-two-thousand-crores-to-banaras-ropeway-city-and-many-more-projects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2022: नए साल पर बनारस को मिलेंगे कई बड़े उपहार, जानिए मोदी सरकार ने क्या बनाया है प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2022: नए साल पर बनारस को मिलेंगे कई बड़े उपहार, जानिए मोदी सरकार ने क्या बनाया है प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
जनवरी में वाराणसी आएंगे पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को नए साल में कई बड़े उपहार मिलेंगे। बदलते बनारस को नए साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी को दो हजार करोड़ की सौगात देंगे। इसमें वह करीब आधा दर्जन से अधिक प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और खिड़किया घाट के साथ ही कचरे से कोयला बनाने के प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।
सरकार की इन परियोजनाओं से ना केवल शहर की तस्वीर बदलेगी बल्कि विकास को भी पंख लगेंगे। पांच से 10 जनवरी के बीच किसी एक दिन पीएम का काशी दौरा फाइनल हो सकता है। ज्यादात्तर संभावना है कि प्रधानमंत्री आठ जनवरी को काशी में रहेंगे। इस दिन वह शिलान्यास, लोकार्पण के साथ ही गंगा में जल विहार कर काशी विश्वनाथ धाम से विंध्याचल तक क्रूज संचालन को हरी झंडी भी दिखाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी दिसंबर महीने में दो बार काशी आए। इसमें 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद 23 दिसंबर को 2100 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण हुआ। अब 23 दिसंबर के दौरे के बाद फिर प्रशासन उनके आगमन की तैयारियों में जुट गया है।
Trending Videos
2 of 8
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला।
जिन परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण होना है, उनकी सूची भी जिला प्रशासन की ओर से तैयार कराई जा रही है। साथ ही विभागों से फाइनल रिपोर्ट भी देने को कहा गया है, जिससे कि उसे पीएमओ को अंतिम मंजूरी के लिए दिया जा सके। पीएम मोदी के आठ जनवरी के वाराणसी आने की मौखिक सूचना ही मिली है और अभी फाइनल तिथि का इंतजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में रोपवे, पर्यटन को मिलेगी नई धार
3 of 8
रोपवे
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम से कैंट स्टेशन को जोड़ने के लिए रोपवे परियोजना का शिलान्यास पीएम के जनवरी दौरे मेें प्रस्तावित है। इसमें करीब चार किलोमीटर लंबे रूट पर 410 करोड़ रुपये से 220 ट्राली की रोपवे संचालन की योजना है। शिलान्यास के दो साल में इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके जरिए रोजाना 80 हजार यात्रियों को जाम से मुक्ति दिलाते हुए काशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाट तक पहुंचाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जनवरी के दौरे में काशी विश्वनाथ धाम भी जा सकते हैं। उनके दौरे को लेकर अब प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना है उसमें 410 करोड़ रुपये की रोपवे परियोजना, 250 करोड़ रुपये की कमिश्ररी परिसर में 19 मंजिला सिग्नेचर बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
खिड़किया घाट
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही करीब 40 करोड़ में तैयार खिड़किया घाट का लोकार्पण करेंगे। रमना में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बने कचरा से कोयला बनाने के प्लांट का भी लोकार्पण होना है। तैयारियों के अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।