सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Vishwakarma Yojana Beneficiaries set up stalls talent finds market MLC observes trade fair

पीएम विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों ने लगाए स्टॉल, हुनर को मिला बाजार; व्यापार मेले का एमएलसी ने किया अवलोकन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 11 Mar 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: तीन दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेले का एमएलसी ने अवलोकन किया। इसके साथ ही छोटे कामगारों के हुनर के बारे में भी जाना। मेले में लगे 50 स्टॉल पर आकर्षक सामान बिक रहे हैं।

PM Vishwakarma Yojana Beneficiaries set up stalls talent finds market MLC observes trade fair
स्टॉल का अवलोकन करते एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एमएसएमई की ओर से औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर स्थित प्रशासनिक ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेले का एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक आधुनिक मंच प्रदान करना और उनके विपणन के रास्ते खोलना है।

Trending Videos


तीन दिवसीय मेले में कुल 50 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें लकड़ी के खिलौने, बांस की डलिया, घरेलू शहद, चमड़े के सामान, राजगीर मिस्त्री के औजार, हैंडलूम बैग की खूब बिक्री हो रही है। एमएलसी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल कारीगरों की कला को वैश्विक पहचान भी मिलती है। एमएसएमई प्रयागराज के निदेशक एल.बी.एस. यादव और उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मॉल इंडस्ट्रीज की चर्चा

स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया और लघु उद्योग भारती के राज्य सचिव राजेश सिंह ने कहा कि कारीगरों के कौशल को आधुनिक बाजार की जरूरतों से जोड़ना समय की मांग है। स्वागत भाषण सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी ने दिया। संचालन दिव्या मिश्रा ने किया। एमएसएमई के सहायक निदेशक रितेश कुमार बरनवाल ने आभार व्यक्त किया। 

उधर, लखनऊ के एक होटल में राज्य निर्यात पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के 55 निर्यातक उद्यमियों को सम्मानित किया। इसमें बनारस बीड्स के अशोक गुप्ता को निर्यात के लिए सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed