फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissioner and DM state social media also hurdle to success interacted students and offered tips

Varanasi News: सीपी और डीएम बोले- सफलता से पहले की बाधा में सोशल मीडिया भी, छात्रों से संवाद; दिए टिप्स

Sun, 16 Aug 2026 08:54 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 16 Aug 2026 08:54 AM IST
सार

Varanasi News: पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने डीएवी कॉलेज के छात्रों से संवाद किया। अधिकारियों ने सफलता की राह में आने वाली चुनौतियों और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग, समय प्रबंधन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के टिप्स दिए। छात्रों ने भी सवाल पूछे।

विज्ञापन
Police Commissioner and DM state social media also hurdle to success interacted students and offered tips
छात्र संवाद को संबोधित करते डीएम और सीपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

डीएवी पीजी कॉलेज में जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। कॉलेज के स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित कई अधिकारियों ने छात्रों को सिविल सर्विसेज और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के मंत्र दिए। अधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सफलता से पहले आने वाली बाधाओं में सोशल मीडिया भी शामिल है, वहीं यूपीएससी की सबसे बड़ी खूबी है कि यह हर विधा के विद्यार्थियों को मौका देती है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते रहें। आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। छात्र जीवन का यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है, जब हमें अपनी दिशा तय करनी होती है। यूपीएससी की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यहां हर विधा के विद्यार्थियों के लिए जगह है।

विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि अनुशासित और लगातार मेहनत करने वाला विद्यार्थी अपने जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता। रास्ते खुद-ब-खुद बनते जाते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सफलता से पहले हमारे जीवन में कई बाधाएं आती हैं, उनमें से आजकल सोशल मीडिया भी है। हमें सिर्फ मछली की आंख देखनी है और कुछ नहीं। आने वाला समय भारत का है। विकसित भारत के विजन को पूरा करने का दारोमदार युवा भारत के कंधों पर है। कार्यशाला में उन्होंने 12 छात्रों के सवालों के जवाब दिए।

एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार सिनसिनवार, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राणा बृजेश सिंह सिसोदिया, बीडीओ हरहुआ अनामिका सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और अधिकारियों का स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed