Varanasi News: बुजुर्ग की मदद करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; जानें मामला
Varanasi News: वीडियो के साथ किए गए भ्रामक दावों ने सोशल मीडिया पर तेजी से जगह बना ली। बिना सच्चाई जाने कई लोगों ने पुलिसकर्मी रवि पांडेय की आलोचना शुरू कर दी और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए।
विस्तार
कुछ माह पहले पुलिसकर्मी रवि पांडेय एक घायल और असहाय बुजुर्ग की मदद कर रहे थे। उन्होंने न केवल प्राथमिक उपचार किया, बल्कि उन्हें सुरक्षित बस स्टॉप तक पहुंचाने का भी जिम्मा उठाया। लेकिन मदद करना उनको भारी पड़ गया।
घटना कचहरी चौराहा के पास की है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति के पैर में चोट लग गई थी। दर्द के कारण वह चलने में असमर्थ थे और सड़क किनारे असहाय स्थिति में पड़े हुए थे। इसी दौरान वहां ड्यूटी करके निकल रहे पुलिसकर्मी रवि पांडेय की नजर उन पर पड़ी।
मानवता का परिचय देते हुए रवि तुरंत बुजुर्ग के पास पहुंचे। उन्होंने न केवल उनकी हालत के बारे में पूछा, बल्कि प्राथमिक उपचार भी किया। मौके पर उपलब्ध संसाधनों से उन्होंने बुजुर्ग के घायल पैर पर पट्टी बांधी, जिससे उन्हें कुछ राहत मिली।
चर्चा का विषय
प्राथमिक उपचार के बाद यह पता चला कि बुजुर्ग को अपने घर वापस जाने के लिए बस पकड़नी है, लेकिन उनकी हालत ऐसी नहीं थी कि वह अकेले चल सकें। समय भी निकलता जा रहा था। ऐसे में पुलिसकर्मी रवि पांडेय ने मानवता का परिचय देते हुए बुजुर्ग को अपनी बाइक पर बैठा कर खुद बस स्टैंड तक छोड़े।
फुलवरिया ओवरब्रिज के पास स्थित बस स्टॉप तक बुजुर्ग का दर्द देखते हुए जल्दबाजी में लहतारा फुलवरिया ओवरब्रिज पर लगा गतिरोधक को गलत दिशा (साइड) से पार कर गए और इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और युवक ने वीडियो को एक अलग ही एंगल से पेश किया।
वायरल वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई कि पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और लोगों को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। यहां तक कि वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया कि चौकी इंचार्ज गलत तरीके से वाहन चला रहे हैं।