UP: 'वोट जेहाद' पर सियासी पंचायत, कांग्रेस ने BJP के मंत्री को घेरा; कहा- हिंदू-मुसलमान करने की कोशिश हो रही
UP Politics: स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने एक दिन पहले वोट कटने का आरोप लगाकर डीएम को पत्र साैंपा था। शुक्रवार को इस बात को लेकर कांग्रेस ने भी एक पत्रक साैंपा है। इसके साथ ही भाजपा पर सियासी तंज भी किया है।
विस्तार
Varanasi News: शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के द्वितीय चरण में गंभीर अनियमितताओं और पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी की उपस्थिति में एडीएम सप्लाई से मिला और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
मीडिया से बात करते हुए महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 451 बूथों पर कराए गए मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के पश्चात प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा उठाए जा रहे सवाल, भाजपा की कथनी और करनी के बीच के गहरे अंतर को उजागर करती है।
कहा कि जब प्रदेश और केंद्र, दोनों जगह भाजपा की सरकार है। पूरा प्रशासन उसी के अधीन काम कर रहा है, तब मतदाता सूची में हुई किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सीधी जिम्मेदारी भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों की बनती है।
सियासी तंज भी किया
एसआईआर के नाम पर लगातार गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कहीं पात्र मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, कहीं वास्तविक मतदाताओं को सूची से बाहर किया जा रहा है, तो कहीं प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता का अभाव है। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं से घबरा चुकी है और अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भ्रम फैलाने का सहारा ले रही है।
मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा ‘वोट जिहाद’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर काशी में हिंदू-मुसलमान करने की कोशिश अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल है। यह संत कबीर और नजीर की विचारधारा की धरती है, मां गंगा की नगरी है और भगवान विश्वनाथ की पावन काशी है। यहां नफरत, विभाजन और सांप्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं है।
डीएम को साैंपा पत्र
कांग्रेस नेता ने कहा कि मंत्री रविंद्र जायसवाल के ऐसे मंसूबों को काशी की जनता कभी सफल नहीं होने देगी। काशी कभी बटेगी नहीं। यहां के मतदाता, काशी के प्रबुद्धजन और समस्त काशीवासी एकजुट होकर लोकतंत्र, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए खड़े हैं।
कांग्रेस महानगर कमेटी जिला प्रशासन से मांग करती है कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दुरुस्त कराया जाए। किसी भी मतदाता का नाम जाति, धर्म या राजनीतिक कारणों से न काटा जाए और न ही जोड़ा जाए। पूरे पुनरीक्षण कार्य की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए, ताकि मताधिकार जैसे संवैधानिक अधिकार के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो।
आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में काशी के मतदाता, काशी के प्रबुद्ध जन और काशीवासी एकजुट होकर इस निकम्मी, विफल और जनविरोधी भाजपा सरकार की विदाई काशी की पावन धरती से सुनिश्चित करेंगे। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी।
कहा- शिकायतें उजागर हो रही हैं

मंत्री रविंद्र जायसवाल पर निशाना