सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Accident Two killed and one injured in collision between car and motorcycle police arrived

Varanasi Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर...दो लोगों की मौत, मासूम की हालत गंभीर; निमंत्रण से लाैट रहे थे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर चौबेपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 10 साल के बालक का इलाज शुरू कर दिया गया था।

Varanasi Accident Two killed and one injured in collision between car and motorcycle police arrived
श्रीनारायण और रविंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Road Accident in Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनपूरा के सामने रिंगरोड पुल पर इंडिका कार व बाइक सवार युवकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक एक किशोर घायल हो गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। 

Trending Videos


ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमौली निवासी रविंद्र कुमार मिश्रा (44) व ग्राम पंचायत सिंहवार निवासी श्रीनरायन यादव (60) की आपस में दोस्ती रही। दोनों सेना से अवकाश ग्रहण करने के बाद यूपी कालेज वाराणसी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को चंदौली जनपद के सकलडीहा में किसी सहकर्मी के यहां मांगलिक कार्यक्रम रहा, जिसमें शामिल होने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर श्रीनरायन यादव, अपने 10 वर्षीय पोते प्रियांशु यादव व रविंद्र कुमार मिश्रा के साथ गए थे। 

परिजनों में मचा कोहराम

सकलडीहा से लौटते समय जैसे ही बभनपूरा गांव के सामने 9.30 बजे करीब रिंगरोड की ढलान से नीचे उतरने के लिए घूमे उसी दौरान वाराणसी की ओर से जा रही तेज रफ्तार इंडिका कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। 

कार का चालक गाड़ी से कूद कर भाग गया। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी तो कुछ ही देर में थानाध्यक्ष चौबेपुर इंद्रेश कुमार, चौकी प्रभारी चांदपुर रोशन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां रविंद्र कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि श्रीनरायन यादव व प्रियांशु बुरी तरह से घायल हो कर छटपटा रहे थे। 

पुलिस कर्मियों ने घायलों को तत्काल बीएचयू के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने श्रीनरायन यादव को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि बुरी तरह से घायल प्रियांशु यादव को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां, उसका उऊपचार चल रहा है। 

परिजनों ने दी तहरीर

पुलिस ने इंडिका कार व दोनों के शव को कब्जे में ले लिया। मृतकों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया। परिजनों की रो-रो कर स्थिति बैहाल हो गई।

श्रीनरायन यादव के परिवार में पत्नी चम्पा देवी (55), पुत्र सुनील यादव (37), हेमत यादव (32) के अलावा दो बेटियां हैं। घायल प्रियांशु, सुनील यादव का लड़का है, जो कक्षा 5 का छात्र है। मृतक रविंद्र कुमार मिश्रा के परिवार में पत्नी ममता देवी (40) व एक पुत्र विनीत कुमार है। वह स्नातक का छात्र है। थानाध्यक्ष चौबेपुर इंद्रेश कुमार ने बताया कि घटना के बारे में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed