सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragic Accident in Ghazipur Girl Dies Parents Injured Chaos and Screams Ensue Toto Driver Arrested

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: आठ वर्षीय बच्ची की मौत...माता-पिता घायल, मची चीख-पुकार; टोटो चालक गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: 

Tragic Accident in Ghazipur Girl Dies Parents Injured Chaos and Screams Ensue Toto Driver Arrested
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident: गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता सहित कई लोग घायल हो गए। यह हादसा सादात चौराहा से प्यारेपुर जाने वाले मार्ग पर देई माई मंदिर के पास उस समय हुआ, जब एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

Trending Videos


थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि डढ़वल गांव निवासी खरपत्तू राजभर अपनी पत्नी सुमन, आठ वर्षीय पुत्री सुंदरी और एक दूधमुंही बच्ची के साथ बाजार जा रहे थे। रास्ते में देई माई मंदिर के पास स्थित मोड़ पर पहुंचते ही टोटो अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। वाहन पलटने से उसमें सवार लोग नीचे दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे में आठ वर्षीय सुंदरी गंभीर रूप से घायल हो गई और वाहन के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और टोटो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में बच्ची की मां सुमन, जो दिव्यांग बताई जा रही हैं, सहित अन्य सवारियां भी घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक का माहौल हो गया।

वाहन सहित चालक गिरफ्तार

थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद टोटो वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क पर मोड़ काफी तीखा है और स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी, हालांकि उस घटना में चालक बाल-बाल बच गया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उस स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed