सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Treating Patients with Crooked Teeth Will Become Easier Thanks to a Microchip in ims bhu

काम की खबर: माइक्रोचिप से टेढ़े-मेढ़े दांत वाले मरीजों का इलाज होगा आसान, दर्द होगा कम; जानें इसकी खासियत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: यह डिवाइस शरीर के भीतर सूक्ष्म इलेक्ट्रिक करंट के माध्यम से हड्डियों के पुनर्निर्माण (बोन रीमॉडलिंग) को नियंत्रित करती है, जिससे दांतों को सही स्थिति में लाने का समय काफी कम हो सकता है।

Treating Patients with Crooked Teeth Will Become Easier Thanks to a Microchip in ims bhu
प्रो. आशीष अग्रवाल और माइक्रोचिप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

IMS BHU: आईएमएस-बीएचयू जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। अब टेढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या से जूझ रहे मरीजों का इलाज पहले की तुलना में तेज और अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रो. आशीष अग्रवाल के निर्देशन में माइक्रो स्मार्ट चिप आधारित एक अत्याधुनिक डिवाइस विकसित की गई है, जो इस दिशा में क्रांतिकारी साबित हो सकती है। 

Trending Videos


आम तौर पर दांतों को सीधा करने के लिए ब्रेसेज या क्लिप का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें काफी समय लगता है और मरीजों को दर्द व असुविधा भी झेलनी पड़ती है। नई विकसित यह माइक्रो स्मार्ट चिप डिवाइस दांतों की हलचल की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. आशीष अग्रवाल के अनुसार, इस तकनीक का सफल परीक्षण कोशिकाओं और पशुओं पर किया जा चुका है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में एनिमल स्टडी कहा जाता है। इन परीक्षणों में सकारात्मक परिणाम मिले हैं, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में यह तकनीक दंत चिकित्सा में बड़ा बदलाव ला सकती है। फिलहाल इस डिवाइस के पेटेंट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही मानव परीक्षण (ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल) की तैयारी की जा रही है।

इस शोध की खास बात यह है कि इसका उपयोग केवल दांतों के उपचार तक सीमित नहीं रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, भविष्य में इस माइक्रो स्मार्ट चिप का इस्तेमाल हड्डी संबंधी रोगों (ऑर्थोपेडिक) और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की थेरेपी में भी किया जा सकता है। यह तकनीक मेडिकल साइंस के क्षेत्र में एक नई दिशा खोल सकती है।

बीएचयू के वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि न केवल पूर्वांचल बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। आने वाले समय में यह डिवाइस मरीजों के इलाज को अधिक सहज, कम समय वाला और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed