फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up congress president Ajay Rai met Baldev family demanded one crore compensation and government job in chandau

UP: 'लापरवाही से गई मजदूर की जान', बलदेव के परिजनों से मिले अजय राय; एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग

Mon, 13 Jul 2026 11:14 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Jul 2026 11:14 AM IST
सार

Chandauli News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीडीडीयू नगर में मृतक मजदूर बलदेव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और प्रशासनिक लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
up congress president Ajay Rai met Baldev family demanded one crore compensation and government job in chandau
परिजन से बातचीत करते अजय राय। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय सोमवार को मुगलसराय पहुंचे और काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान जान गंवाने वाले मजदूर बलदेव यादव उर्फ झींगुरी के डाड़ी स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और यदि न्याय नहीं मिला तो पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण बलदेव यादव की मौत हुई है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। उनका आरोप था कि पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक कई मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को हटाया गया, जिनमें वर्षों पुराना काली माता मंदिर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर से क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी थी और इसके ध्वस्तीकरण से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय राय ने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, पेपर लीक और खाद की कालाबाजारी जैसे मुद्दों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है।

उन्होंने मृतक के भाइयों, पत्नी और पुत्र गोविंद यादव से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने मामले में अनदेखी की तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, आनंद शुक्ला, हीरालाल शर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, दयाराम पटेल, रामजी गुप्ता, शाहिद तौसीफ, डॉ. सुल्तान खान, माधवेंद्र मूर्ति, राकेश पाठक, राज किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed