{"_id":"6406e3642fafc5db280fcf23","slug":"uproar-in-pawan-singh-s-stage-show-pelting-bricks-and-stones-fiercely-police-did-not-have-to-use-lathis-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia news: भोजपुरी गायक पवन सिंह के स्टेज शो में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia news: भोजपुरी गायक पवन सिंह के स्टेज शो में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां
Tue, 07 Mar 2023 04:23 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:23 PM IST
सार
बलिया के निकासी गांव में एक उत्सव समारोह के दौरान कुछ लोगों ने भोजपुरी गायक पवन सिंह पर हमला कर दिया। समारोह के दौरान लोगों ने एक जाति विशेष पर बने गीत की फरमाइश की लेकिन पवन सिंह ने इंकार कर दिया। जिसके बाद उन पर भीड़ में से कुछ लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पवन सिंह के स्टेज शो में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के निकासी गांव में सोमवार की रात भोजपुरी गायक पवन सिंह के स्टेज प्रोग्राम में जमकर हंगामा हुआ। ईंट पत्थर चले, कुर्सियां टूटीं, पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। हंगामा एक जाति विशेष पर बने गीत की फरमाइश को लेकर हुआ। पवन ने उस गीत को गाने से इंकार कर दिया। इसी के बाद किसी ने पवन को लक्ष्य करके पत्थर मारा।
विज्ञापन
भोजपुरी गायक पवन सिंह को लगी चोट
- फोटो : अमर उजाला
निकासी गांव में एक व्यक्ति के यहां उत्सव समारोह था। इसमें पवन सिंह और गायिका शिल्पीराज का प्रोग्राम था। आयोजकों ने प्रशासन से अनुमति भी ली थी। पवन और शिल्पी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स, क्षेत्राधिकारी सहित पीएसी के जवान भी मुस्तैद थे। जब पवन स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ में से ही किसी ने जाति विशेष पर पवन द्वारा पूर्व में गाए गीत को गाने की फरमाइश कर दी। पवन ने गीत को गाने से मना कर दिया। इसके बाद पवन को लक्ष्य करके किसी ने पत्थर मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर शो के दौरान हमला
- फोटो : अमर उजाला
पत्थर पवन को लगा तो वे भी आगबबूला हो गए। माइक पर ही उन्होंने धमकी भरे लहजे में बोलना शुरू कर दिया। कुछ अप्रिय शब्द का भी प्रयोग किया। इसके बाद ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। भीड़ में भगदड़ मच गई। भगदड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठी से खदेड़ना शुरू कर दिया। भीड़ ने बैरकेडिंग के साथ कुर्सियों को भी तोड़ दिया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ घंटे बाद जब मामला शांत हुआ तो गायिका शिल्पी राज ने कार्यक्रम दोबारा शुरू कर दिया। फिर देर रात तक शिल्पी के गीतों का दर्शकों ने आनंद लिया।