सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Mahanagari Express Departs Cantt Station Without Stopping 50 Passengers Miss Train

Varanasi News: कैंट स्टेशन पर बिना रुके रवाना हुई महानगरी, 50 की छूटी ट्रेन; रेलवे ने जारी की थी यह सूचना

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Railway News: महानगरी एक्सप्रेस की रवानगी की सूचना रेलवे प्रशासन ने पहले ही जारी कर दी थी। बावजूद इसके 50 से अधिक यात्रियों को दिक्कत हुई। कैंट रेलवे स्टेशन की बजाय बनारस रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस को रवाना किया गया था।

Varanasi News Mahanagari Express Departs Cantt Station Without Stopping 50 Passengers Miss Train
कैंट रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस शनिवार को वाराणसी जंक्शन (कैंट रेलवे स्टेशन) की जगह बनारस स्टेशन से सुबह 9:35 बजे रवाना हुई। स्टेशन बदलने के बाद पहले दिन बनारस स्टेशन से निकली ट्रेन कैंट स्टेशन पर बिना रुके निकल गई। इस वजह से 50 से अधिक यात्री कैंट पर नहीं बैठ पाए। बनारस से छूटने के बाद ट्रेन काशी स्टेशन पर रुकी। हालांकि रेलवे की ओर से पहले ही इसकी सूचना जारी की जा चुकी थी।

Trending Videos


बनारस रेलवे स्टेशन से अब तक मुंबई जाने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर दिन चलती है। इसके अलावा 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बनारस से होकर चलती है। अब बनारस रेलवे स्टेशन से हर दिन ट्रेन संख्या 22178 महानगरी एक्सप्रेस भी चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के लिए कैंट स्टेशन से चार और बनारस रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेनों का संचालन होने लगा है। महानगरी एक्सप्रेस के कैंट रेलवे स्टेशन की बजाय बनारस रेलवे स्टेशन से चलने का आदेश पहले ही रेलवे बोर्ड की ओर से जारी किया जा चुका है। कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग भी लोगों ने रेलवे प्रशासन से की है। माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड की ओर से इस बारे में जल्द ही कोई अहम फैसला लिया जा सकता है। 

अधिक से अधिक यात्रियों को महानगरी एक्सप्रेस के बनारस स्टेशन से चलने की जानकारी मिल सके, इसके लिए शनिवार सुबह से ही अनाउंसमेंट कराया जा रहा था। इसमें ट्रेन के वाराणसी स्टेशन पर बिना रुके आगे बढ़ने की जानकारी भी यात्रियों को दी गई। - अर्पित गुप्ता, स्टेशन निदेशक, कैंट रेलवे स्टेशन

कैंट स्टेशन पर 5 करोड़ से 7 प्लेटफॉर्म पर लगेंगे नए शेड
कैंट रेलवे स्टेशन के 7 प्लेटफॉर्मों पर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस पर 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें प्लेटफॉर्म नंबर 1, 4/5, 6/7, 8/9 के शेड का विस्तार करने के साथ ही यूरिनल ब्लॉक भी बनाया जाएगा। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर 6/7 पर अयोध्या की कंपनी की टीम के प्रमुख देव शर्मा ने पूजन के बाद काम शुरू कराया। कैंट स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1, 4/5, 6/7, 8/9 पर अभी मौजूदा शेड का कवरेज पूरा नहीं है। 

इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यहां यात्रियों के लिए जरूरी सामान वाले स्टॉल भी नहीं लग पा रहे हैं। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा नियमित प्रक्रिया के तहत इस कार्य का टेंडर जारी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed