फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Rain leaves 800 streetlights across 100 wards non-functional plunging roads into darkness

Varanasi News: काशी में बारिश से 100 वार्डों की 800 स्ट्रीट लाइटें खराब, सड़कों पर अंधेरा; मिले 7-7 लाख रुपये

Sat, 11 Jul 2026 11:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Jul 2026 11:03 AM IST
सार

Varanasi News:  वाराणसी में बारिश के कारण 100 वार्डों की करीब 800 स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। इन्हें बदलने और मरम्मत के लिए नगर निगम ने प्रत्येक वार्ड को सात-सात लाख रुपये आवंटित किए हैं। जल्द ही खराब लाइटों को बदलने का काम शुरू होगा, ताकि लोगों को रात में बेहतर रोशनी और सुरक्षित आवागमन मिल सके।

विज्ञापन
Varanasi Rain leaves 800 streetlights across 100 wards non-functional plunging roads into darkness
मुढ़ैला मार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश के चलते शहर के 100 वार्डों की करीब 800 स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। कहीं एलईडी खराब हो गई हैं तो कहीं कंट्रोल बॉक्स में पानी भर जाने से दिक्कत आ रही है। इस मौसम में नमी और बारिश के कारण विद्युत उपकरणों में खराबी बढ़ जाती है, जिसका असर स्ट्रीट लाइटों पर भी पड़ रहा है।

विज्ञापन


मुढ़ैला और बौलिया मार्ग की स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। इसी प्रकार लहरतारा क्षेत्र में भी कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात में अंधेरा रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सुंदरपुर चौराहे से भिखारीपुर मार्ग तक भी स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। महमूरगंज, फुलवरिया फोरलेन, चौकाघाट फ्लाईओवर, ककरमत्ता आरओबी, मंडुवाडीह आरओबी सहित कई इलाकों में भी स्ट्रीट लाइटें बंद हैं।

विज्ञापन

अमूमन हर वार्ड में सात से आठ स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कई लाइटें या तो बंद हैं या पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। प्रत्येक वार्ड को सात-सात लाख रुपये मिलने के बावजूद पुरानी और खराब लाइटों को बदला नहीं जा रहा है। हर बार उनकी मरम्मत कर काम चलाया जा रहा है। इस समय शिकायतों की संख्या बढ़ गई है। पुराने पोलों पर लगी स्ट्रीट लाइटों में नमी के कारण अधिक दिक्कत आ रही है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना मिलते ही उसकी मरम्मत कराई जाती है। हमारी टीम निरीक्षण कर लाइटों को दुरुस्त कराती है। यह सतत प्रक्रिया है। मौसम में बदलाव और नमी के कारण स्ट्रीट लाइटों में कार्बन जमने की समस्या आ रही है। लल्लापुरा के पार्षद हारून अंसारी ने बताया कि उनके वार्ड में आठ से 10 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। 

सभी वार्डों में नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए धनराशि जारी की गई है। खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने के लिए आलोक विभाग को निर्देश दिए गए हैं। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed