फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman dies after coming contact with high-tension sweeping roof brother-in-law and sister-in-law suffer burns

UP: छत पर झाड़ू लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई विवाहिता, मौत, देवर-देवरानी झुलसे; बिलख पड़े मासूम बच्चे

Thu, 16 Jul 2026 01:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उलाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उलाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चकबूलन गांव में छत पर झाड़ू लगाते समय लोहे की सरिया 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट लगने से विवाहिता कंचन यादव की मौत हो गई। बचाने पहुंचे देवर और देवरानी झुलस गए। मृतका अपने पांच और तीन वर्ष के दो मासूम बच्चों को छोड़ गई।

विज्ञापन
woman dies after coming contact with high-tension sweeping roof brother-in-law and sister-in-law suffer burns
हादसे के बाद बिलखती महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चकबूलन गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे देवर और देवरानी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, मारूफपुर चकबूलन गांव निवासी पप्पू यादव की 28 वर्षीय पुत्रवधू कंचन यादव बुधवार सुबह अपने पक्के मकान की छत पर झाड़ू लगा रही थीं। सफाई के दौरान वह छत पर रखी करीब पांच फीट लंबी लोहे की सरिया हटाने लगीं। इसी दौरान सरिया छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गई। तेज करंट प्रवाहित होने से कंचन उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

करंट लगने के दौरान हुई तेज आवाज सुनकर उनकी देवरानी सपना और देवर संदीप छत पर पहुंचे। दोनों ने कंचन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बिजली के संपर्क से तीनों को अलग किया। गंभीर रूप से झुलसे देवर और देवरानी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना पर बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतका कंचन यादव अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र आंशिक और तीन वर्षीय पुत्र किशन को छोड़ गई हैं। हादसे के बाद पति मनोज यादव, ससुर पप्पू यादव, सास सुशीला देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed