{"_id":"69ecab33269a899bb807d00c","slug":"speeding-bike-crashes-into-tree-youth-dies-on-the-spot-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4208396-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 07:10 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिला के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवापुर में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवशंकर कोरवा, निवासी ग्राम रेवापुर के रूप में की गई है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे शिवशंकर कोरवा बाइक से नावापारा से अपने घर रेवापुर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दरिमा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।