सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Asphalt of PM JANMAN Road Peels Off by Hand Demolition Work Initiated on MLA Directives in Ambikapur

Ambikapur: पीएम जन-मन की बनी सड़क का डामर हाथों से ही उखड़ा, विधायक के निर्देश पर तोड़ने की शुरू हुई कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 08:03 PM IST
Asphalt of PM JANMAN Road Peels Off by Hand Demolition Work Initiated on MLA Directives in Ambikapur
सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड में प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया है। हालात यह हैं कि नई बनी सड़क का डामर हाथों से ही उखड़ रहा है। सड़क की परत उखाड़ते ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन और विभाग दोनों हरकत में आ गए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने गुरुवार को पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों से सड़क निर्माण की शिकायत मिलने के बाद विभाग को घटिया निर्माण तोड़ने और दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को ही खराब सड़क को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन है, जहां गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी घटिया निर्माण दिखाई दे तो उसकी शिकायत तत्काल करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

गौरतलब है कि मैनपाट ब्लॉक के कदनई से लोटाभवना तक बनाई गई करीब 2.50 किलोमीटर लंबी डामरीकृत सड़क का है, जिसका निर्माण प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया। बारिश के दौरान ही डामरीकरण कर दिया गया, जबकि सड़क की सतह की सही तरीके से सफाई और कॉम्पेक्शन भी नहीं किया गया था।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर डामर की परत इतनी पतली बिछाई गई है कि उसे हाथों और उंगलियों से आसानी से उखाड़ा जा सकता है। कई स्थानों पर डामर हटाने पर नीचे मिट्टी और डब्ल्यूबीएम की परत साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना इमल्शन डाले सीधे डामर बिछा दिया गया, जिससे सड़क पहली बारिश में ही खराब होने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण मैनपाट में भारी बारिश होती है और ऐसे में सड़क की मजबूती को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा पेटी कांट्रेक्टरों को सौंप दिया गया, जिनके द्वारा मनमाने तरीके से काम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मैनपाट क्षेत्र की सभी 14 सड़कों में इसी तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Punjab Blast News: जालंधर-अमृतसर धमाकों से हड़कंप, ISI-खालिस्तानी लिंक की जांच तेज

रात 10 बजे के बाद खुली दुकानों पर नूंह पुलिस की सख्ती, कई स्थानों पर कराई बंद

07 May 2026

नूंह: प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 607 किलो चूरा पोस्त, दो तस्कर गिरफ्तार

07 May 2026

गाजियाबाद में दुकानदार चाचा ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर भतीजे ने दी हत्या की धमकी

07 May 2026

VIDEO: आगरा में शुरू हुई डिजिटल जनगणना, कमिश्नर, डीएम, विधायक ने 33 सवालों के जवाब देकर किया शुभारंभ

07 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी के बेवर में शुरू हुआ मिशन समाधान, सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

07 May 2026

लुधियाना में पॉवरकॉम ठेका मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

07 May 2026
विज्ञापन

Rajasthan News: C-Section के बाद संक्रमण का शक, सरकारी अस्पताल में लापरवाही का आरोप

07 May 2026

यमुनानगर में जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिग की मौत, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया था भर्ती

07 May 2026

करनाल में जिला नागरिक अस्पताल की बिजली गुल, ओपीडी के दौरान मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी

07 May 2026

झज्जर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ बोले- कांग्रेस बदलते भारत को नहीं समझ पा रही

केरल चुनाव पर बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, हम सरकार बनाकर दिखाएंगे कैसे होता है काम

07 May 2026

जगरांव में ग्रंथी सिंह से मारपीट के आरोप, एसएसपी दफ्तर के बाहर डटे प्रदर्शनकारी

07 May 2026

Rajasthan Weather: इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, अगले चार दिन रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव

07 May 2026

श्मशान घाट स्थल पर जल निगम बना रहा पानी की टंकी, लोग विरोध में उतरे

07 May 2026

VIDEO: स्वगणना को लेकर सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद की अपील

07 May 2026

नारनौल में एनएच-148बी पर बड़ा हादसा टला, अंडरपास के ऊपर डिवाइडर पर अटकी ट्रैक्टर-ट्रॉल

नारनौल में खड़ी इको गाड़ी में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

Rajasthan News: Pakistan विस्थापित हिंदुओं के मुद्दे पर Social Activist Jay Ahuja का बयान

07 May 2026

VIDEO: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर श्रद्धांजलि, 51 पौधे लगाने का संकल्प

07 May 2026

VIDEO: हजरतगंज में वैलेट पार्किंग शुरू, लोग गाड़ियां देने से कर रहे परहेज

07 May 2026

Janjgir-Champa: खेती को आधुनिक बनाने गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ, किसानों को मिलेंगी नई तकनीक की जानकारी

07 May 2026

Jagdalpur: नदी किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पांच दिनों से लापता था जावा नाग

07 May 2026

तीन दिन से हरिद्वार में बारिश का दौर जारी

07 May 2026

MP Weather: अगले चार दिन रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव, 44 जिलों में बढ़ेगा तापमान |Madhya Pradesh News

07 May 2026

VIDEO: ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- PDA की परिभाषा बदलती रहती है

07 May 2026

यमुनानगर हत्याकांड: बेटी का शव देख बिलख उठी मां, परिजनों ने कहा- 'यहीं करेंगे अंतिम संस्कार'

07 May 2026

VIDEO: पासपोर्ट और अनुभव है तो सऊदी अरब में नौकरी का मौका, 60 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक हर माह होगा वेतन

07 May 2026

घनसाली में ओलावृष्टि का कहर, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

07 May 2026

Madhya Pradesh News: सिंचाई संकट पर किसानों की चेतावनी, 25 मई से भूख हड़ताल |Amar Ujala

07 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed