{"_id":"68d2b09e8a1d80527806c09d","slug":"video-inauguration-of-the-grand-mahatari-sadan-in-karrejhar-balod-a-new-gift-of-empowerment-for-women-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद के कर्रेझर में भव्य महतारी सदन का लोकार्पण, महिलाओं को मिली सशक्तिकरण की नई सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद के कर्रेझर में भव्य महतारी सदन का लोकार्पण, महिलाओं को मिली सशक्तिकरण की नई सौगात
बालोद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 08:07 PM IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कर्रेझर स्थित प्रसिद्ध देवस्थल राजाराव पठार में नवनिर्मित भव्य महतारी सदन का वर्चुअल लोकार्पण किया। धमतरी के करेली बड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में कुल 51 महतारी सदनों का शुभारंभ किया। कर्रेझर में आयोजित लोकार्पण समारोह में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद भोजराज नाग, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं महिलाओं के लिए बहुउद्देशीय भवन करीब 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस महतारी सदन में कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष, रसोई, दुकान हेतु कक्ष के अलावा महिला एवं पुरुष प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध है। यह भवन पंचायत स्तर पर महिलाओं के आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने, सामूहिक बैठक और प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों के संचालन तथा समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
नवरात्रि में महिलाओं का सम्मान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि- विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कर्रेझर की पावन धरती और राजाराव बाबा को नमन करते हुए कहा कि “नवरात्रि जैसे शुभ अवसर पर मातृशक्ति को समर्पित यह भवन हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए उन्हें विचार मंथन, रचनात्मक कार्यों और सकारात्मक गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त स्थल देने का कार्य किया है।” उन्होंने कहा कि सरकार ने कार्यभार संभालते ही माताओं-बहनों के खातों में आर्थिक सहयोग की पहल की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रत्येक महिला को आर्थिक रूप से सशक्त और लखपति बनाने के उद्देश्य से जनोन्मुखी योजनाएं चला रहे हैं।
सांसद भोजराज नाग ने दी बधाई
सांसद भोजराज नाग ने इस अवसर पर बालोद जिले और कर्रेझर के ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र और समाज के नवनिर्माण में महिलाओं का योगदान सबसे अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी भूमिका समझते हुए 33 प्रतिशत आरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रहे हैं।”
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण और संस्कृति-संवर्धन में मातृशक्ति की अहम भूमिका को भी रेखांकित किया।स्वसहायता समूह और सम्मानसमारोह में बिहान समूह की महिलाओं ने जल-जतन अभियान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने सभी को प्रभावित किया। विभिन्न आजीविका गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
जिले को मिल रहे छह महतारी सदन
मुख्यमंत्री के इस लोकार्पण कार्यक्रम के तहत बालोद जिले को कुल छह महतारी सदनों की सौगात मिलने वाली है, जिनमें कर्रेझर का भवन सबसे पहले तैयार हुआ है। समारोह में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और सांसद भोजराज नाग ने फीता काटकर भवन का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण किया गया और उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की शपथ भी दिलाई गई।भव्य महतारी सदन अब महिलाओं के सामूहिक विचार विमर्श, सामाजिक गतिविधियों और आजीविका संवर्धन का केंद्र बनेगा, जो उन्हें आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई दिशा देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।