{"_id":"68d256ed0275dc6da4065cd1","slug":"video-health-minister-aarti-singh-rao-held-a-press-conference-in-naronl-to-discuss-the-next-generation-gst-reforms-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में बड़े सुधारों की घोषणा करके नवरात्र पर देश को बड़ा तोहफा दिया है। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार भी आम जनता तक इसका लाभ सुनिश्चित करेगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को सेक्टर-एक में स्थित भाजपा कार्यालय में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स और जीएसटी बचत उत्सव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ये सुधार 22 सितंबर से लागू हो गए हैं। नए जीएसटी सुधारों और आयकर में छूट को मिलाकर देशवासियों को सालाना बड़ी बचत होगी। एक राष्ट्र, एक टैक्स से देश आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि पहले की चार जीएसटी दरों (5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत) को घटाकर दो मुख्य दरों 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कदम से रोजमर्रा के इस्तेमाल की करीब 99 प्रतिशत चीजें अब 5 प्रतिशत या उससे कम की जीएसटी दर के दायरे में आ गई हैं। इससे आम आदमी को काफी बचत होगी। इसके अलावा सरकार ने बजट में इस वर्ष 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करके आयकर में राहत का तोहफा दिया है जिससे मध्यम वर्ग को फायदा होगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि सभी नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी से देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से उद्योगों और व्यापारियों के लिए कर प्रणाली और अधिक सरल हो जाएगी, जिससे उनके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने कहा कि यह अगली पीढ़ी का जीएसटी किसानों से लेकर उद्यमों तक, परिवार से लेकर व्यवसाय तक खुशियां लेकर आया है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल की विधायक ओम प्रकाश यादव, पटौदी की विधायक विमला चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव तथा डीईटीसी प्रियंका यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।