{"_id":"68d256e2d8b04fba0d09aeed","slug":"video-in-narnaul-health-minister-aarti-singh-rao-visited-the-martyrs-memorial-and-paid-her-respects-to-the-fallen-heroes-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को किया नमन
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा वीरो तथा बलिदानियों की धरा है। देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद भी यहां के वीरो ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को नसीबपुर स्थित शहीद स्मारक पर हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राव तुलाराम को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंची थी।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने भी शहीदों को नमन किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों की शहादत हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राव तुला राम के नेतृत्व में नसीबपुर में अंग्रेजों के खिलाफ एक भयंकर युद्ध लड़ा, जिसमें उन्होंने और उनके सैनिकों ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी। यहां एक ही दिन में 5 हजार से अधिक सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी। उनकी वीरता और साहस को हमेशा याद किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।