{"_id":"69e0ae256c81c0e734020dac","slug":"mausam-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4171779-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: अप्रैल में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, चिलचिलाती धूप से लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: अप्रैल में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, चिलचिलाती धूप से लोगों की बढ़ी परेशानी
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 03:39 PM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बीते सप्ताह बदले मौसम और बेमौसम बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।
दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है। कामकाजी लोग सिर और चेहरे पर गमछा, स्कार्फ और छाता लगाकर गर्मी से बचाव करते नजर आ रहे हैं। वहीं राहगीर और स्थानीय लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और गन्ने के रस का सहारा ले रहे हैं।
मैकल पर्वत श्रेणी में स्थित होने के कारण जीपीएम जिले में आमतौर पर गर्मी का प्रभाव कम रहता है, लेकिन लगातार हो रहे पर्यावरणीय बदलावों और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के चलते अब यहां भी तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। सप्ताह भर पहले हुई बारिश से मौसम में नमी आई थी, लेकिन अब सूरज की तेज तपिश फिर से लोगों को परेशान करने लगी है।
हालांकि राहत की बात यह है कि क्षेत्र में उमस नहीं होने के कारण गर्मी कुछ हद तक सहनीय बनी हुई है। वही लोग इस गर्मी से राहत के किये ठंडे पेयजल गन्ना रस पी रहे है।।शाम होते-होते मौसम में हल्की ठंडक घुल जाती है, जिससे लोगों को राहत मिलती है।
मौसम का यही रुख आने वाले दिनों में भी बने रहने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।