सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   VIDEO : Action taken in case of activating fake SIM cards, two SIM sellers arrested

VIDEO : फर्जी सिम कार्ड सक्रिय करने के मामले में कार्रवाई, दो सिम विक्रेता गिरफ्तार

Digvijay Singh Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Mar 2025 06:26 PM IST
VIDEO : Action taken in case of activating fake SIM cards, two SIM sellers arrested
गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में फर्जी सिम कार्ड सक्रिय करने के मामले में जीपीएम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सिम विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ग्राहकों को धोखा देकर उनकी पहचान पत्र से फर्जी सिम कार्ड जारी कर रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रत्येक जिले में सक्रिय फर्जी POS संचालकों की जानकारी जांच हेतु जिलों को दी गई थी जिसके बाद अग्रिम जांच के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक नवीन बोरकर और सायबर सेल जीपीएम को तत्काल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के सुपरविजन में थाना प्रभारी गौरेला और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्परता से जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्यवाही में मुख्य भूमिका साइबर सेल के उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक राजेश शर्मा सुरेन्द्र विश्वकर्मा हर्ष गहरवार इंद्रपाल आर्मो और दुष्यंत मसराम की रही। संगीन धाराओं में अपराध दर्ज गिरफ्तार किए गए सिम विक्रेताओं के नाम उमाशंकर चक्रधारी (33 वर्ष) निवासी न्यू रायपुर मोबाइल दुकान, पुराना गौरेला, वार्ड नंबर 7 और मोहनीश श्रीवास्तव (22 वर्ष) निवासी अहिरान टोला, वार्ड नंबर 14, थाना गौरेला, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही (छ.ग.) हैं। इनके खिलाफ थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 72/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 318(2), 318(3), 318(4), 316(2), 61(2)(b) एवं सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66(सी) और 66(डी) और टेलीकॉम एक्ट 2023 की धारा 42 (3 e) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मौके पर जीपीएम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ओटीपी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। फर्जी सिम कार्ड का उपयोग साइबर अपराधों में किया जा सकता है, जिससे अनजाने में आप कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को संदेहास्पद कॉल, सिम कार्ड से संबंधित धोखाधड़ी या साइबर अपराध की कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : पंचकूला में नवचयनित मेयर, नगर पालिका-परिषद चेयरमैन और सदस्यों ने ली शपथ

25 Mar 2025

VIDEO : बरेली में इश्क की खातिर युवती ने बदला धर्म, आश्रम में प्रेमी संग लिए सात फेरे

25 Mar 2025

VIDEO : डिप्टी सीएम ने भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर काशीवासियों को दी बधाई

25 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ नगर निगम के वर्कशाप में कर्मचारियों व ड्राइवरों ने सुखमा कंपनी का फूंका पुतला, झाड़ूओं से पीटा

25 Mar 2025

VIDEO : फिरोजपुर में सड़कों पर दाैड़ रहे पराली की गांठों से लदे ट्रैक्टर, यातायात प्रभावित

25 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से किया हमला, मौत

25 Mar 2025

VIDEO : राम दरबार के दर्शन के लिए होगी पास की व्यवस्था, 800 श्रद्धालु रोज कर सकेंगे दर्शन

25 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में निकाली गई बाबा खाटू श्याम की विशाल शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

25 Mar 2025

VIDEO : श्रावस्ती में भाजपा के सुशासन के आठ साल पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी

25 Mar 2025

VIDEO : घर में CCTV कैमरा लगाने पर पड़ोसियों ने पीटा, केबल नोंचकर फेंका

25 Mar 2025

VIDEO : जर्मनी के आध्यात्मिक गुरु पहुंचे काशी, गंगा में छोड़ी 10 हजार मछलियां

25 Mar 2025

Bihar Election 2025: बिहार में 20 साल बाद बदलेगा इतिहास? नीतीश कुमार उठाएंगे चौंकाने वाला कदम!

25 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ में संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास के लिए तैयार हो रहा केशव सेवा धाम, रिपोर्टर नगेश शर्मा की खास रिपोर्ट

25 Mar 2025

Udaipur News: महाराणा सांगा पर विवादित बयान से मेवाड़ में आक्रोश, राणा के वंशजों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

25 Mar 2025

Katni News: सेना में सिलेक्शन के बाद युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर मम्मी-पापा को कहा सॉरी, जानें वजह

25 Mar 2025

VIDEO : केले के खेत में गड्ढे में मिला लापता बालक, सीनियर छात्र पर पीटकर फेंकने का आरोप

25 Mar 2025

VIDEO : रायबरेली में दो ट्रकों में भिड़ंत, एक की मौत... दो घायल

25 Mar 2025

VIDEO : आरटीआई अनुदेशक भर्ती का परिणाम न घोषित होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, UPSSSC ऑफिस का किया घेराव

25 Mar 2025

Shahdol News: शहडोल जिले में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 2021 लीटर शराब और पिकअप वाहन जब्त

25 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के अख्तर मेहंदी की सिली शेरवानी पहनी 10 राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने, रिपोर्टर दीपक शर्मा की खास रिपोर्ट

25 Mar 2025

Chhatarpur News: सवारी से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, पांच घायल

25 Mar 2025

Jalore News: कोटड़ा में तेंदुए का आतंक, 20 मिनट में दो ग्रामीणों पर हमला कर घायल किया, 9 घंटे में हुआ रेस्क्यू

25 Mar 2025

Umaria News: नौरोजाबाद में घरेलू हिंसा, बेरहमी से पिटाई के बाद पत्नी को किया आग के हवाले, 50 प्रतिशत झुलसी

25 Mar 2025

Khargone News: पत्नी के पास पिता को बैठा देख बेटे को आया गुस्सा, चाकू घोप कर उतारा मौत के घाट

25 Mar 2025

Sikar News: गेहूं और प्याज की फसल के बीच उगाए गए 2100 अफीम के पौधे बरामद, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

25 Mar 2025

Tonk News: बंद कमरे में मिला 13 वर्षीय किशोर का खून से लथपथ शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

25 Mar 2025

VIDEO : नारनाैल के फर्नीचर गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर कही ये बात

25 Mar 2025

Auraiya Crime Case: औरैया से सामने आया चौंकाने वाला मामला, पत्नी ने दी पति की सुपारी!

25 Mar 2025

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया

25 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed