सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Four people including minor arrested in connection with theft of Rs 9.56 lakh empty house in Janjgir

9.56 लाख की चोरी का खुलासा: नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, सुने मकान को बनाया था निशाना

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 04:24 PM IST
Four people including minor arrested in connection with theft of Rs 9.56 lakh empty house in Janjgir
जांजगीर चांपा जिले के वार्ड नंबर 19 में बीते महीने 26 फरवरी की रात एक सूने मकान में चोरी हुई। चोरों ने अलमारी तोड़कर सोने, चांदी के जेवर और नगदी रकम चुराई। पुलिस ने अब इस मामले में एक नाबालिग बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चोरी हुए 9.56 लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवर और नगदी रकम को बरामद कर लिया गया है। एएसपी उमेश कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया। मुख्य आरोपी जीत कुमार सूर्यवंशी बिलासपुर का निवासी है। वह अपने साथियों के साथ स्कूटी से जांजगीर पहुंचा था। उन्होंने नहर किनारे सूने मकानों की तलाश की थी। रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच दीवार फांदकर मकान में घुसे। मकान मालिक अपने परिवार सहित बाहर घूमने गए हुए थे। चोरों ने कमरे की अलमारी तोड़कर चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए।

सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की जानकारी मिलने पर मामला दर्ज किया। साइबर टीम की मदद से 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली गई। बिलासपुर में एक संदिग्ध स्कूटी (सीजी 10सीसी 1267) का पता चला। स्कूटी की तलाशी से एक नाबालिग बालक की पहचान हुई। पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद उसने नगदी रकम बांटने की बात बताई।

नाबालिग ने बताया कि नगदी जांजगीर के सुनसान मैदान में बांटी गई थी। सोने, चांदी के जेवर बाद में बांटने के लिए बैग में रखे गए थे। आरोपियों ने आभूषण बेचने के लिए जीत कुमार सूर्यवंशी की मदद ली। जीत कुमार ने अपने परिचित गीता प्रसाद साहू से मिलवाया, जिसने रहोद के सोनार सूरज सोनी को 80 हजार रुपये में जेवर बेचे। 

इसमें से 12-12 हजार रुपये बांटे गए और 56 हजार रुपये मुख्य आरोपी को दिए गए। इस प्रकरण में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। नाबालिग बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। जीत कुमार सूर्यवंशी, गीता प्रसाद साहू और सोनार सूरज सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चोरी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: एटा में बुजुर्ग की हत्या, भारी वस्तु से हमला कर उतारा मौत के घाट; पुलिस जांच में जुटी

11 Mar 2026

जींद के नागरिक अस्पताल में खराब पड़ी शौचालय की पानी की टूंटी

11 Mar 2026

नारनौल में बुद्धो माता मसानी मेला उमड़ी लोगों की भीड़

पेट्रोल डीजल सामान्य गैस सिलेंडर के लिए करनी पड़ी मशक्कत, VIDEO

11 Mar 2026

रोहतक में दिखा गैस उपभोक्ताओं पर युद्ध का असर

11 Mar 2026
विज्ञापन

Video: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत

11 Mar 2026

Bihar News: अंचल पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल कार्यालय में सन्नाटा, जनता परेशान

11 Mar 2026
विज्ञापन

चरखी-दादरी के गांव रावलधी में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, आरोपी फरार

11 Mar 2026

दुकान में घुसे लुटेरे, लोगों ने बाहर से शटर बंद कर फंसाए

11 Mar 2026

अमृतसर में काउंसलर के घर के बाहर फायरिंग मामले में पहले नामजद युवकों ने रखा अपना पक्ष

11 Mar 2026

रेवाड़ी में एक गोत्र में शादी को लेकर बनवारे के दौरान दो पक्षों में झड़प, कई घायल

11 Mar 2026

रसोईघर नहीं मिल रही, वाराणसी में एक लाख से अधिक उपभोक्ता परेशान; VIDEO

11 Mar 2026

होली मिलन...ग्रामीण महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल, VIDEO

11 Mar 2026

झज्जर में एजेंसी खुलने से पहले ही सुबह से सिलेंडर के लिए लाइन में लगे लोग

झज्जर-गाजियाबाद की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने अवैध लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Kullu: शरारती तत्वों ने लगा दी जंगल में आग, गांववासियों ने कड़ी मेहनत के बाद पाया काबू

11 Mar 2026

अमेठी में मार्च में कोहरे और धुंध ने बढ़ाई लोगों की चिंता

11 Mar 2026

Hamirpur: वर्दी पहनने के लिए युवाओं ने लगाई दौड़, हमीरपुर में 17 मार्च तक आयोजित होगी अग्निवीर की भर्ती

बनारस का मौसम पहेली बना हुआ है

11 Mar 2026

किशोर हत्याकांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, VIDEO

11 Mar 2026

किशोर की डूबने से मौत, घर में छाया मातम; VIDEO

11 Mar 2026

काशी विश्वनाथ में मुस्लिम समुदाय ने मनाई भारत की जीत की खुशी, VIDEO

11 Mar 2026

फतेहाबाद के टोहाना में ट्रक ने सेंट्रो को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

11 Mar 2026

जींद में फैक्टरी में आग लगने से झुलसी महिला ने तोड़ा दम, सफीदों की ममता पानीपत के निजी अस्पताल में थी उपचाराधीन

11 Mar 2026

भिवानी में पुलिस में निरीक्षक ने बेटे को आईएएस बनाकर कहा, हवा में मत आना

11 Mar 2026

लखनऊ में हजरत अली अलैहिस्सलाम की याद में निकाला गया ताबूत का जुलूस

11 Mar 2026

VIDEO: आंखों में मिर्च झोंकने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; तीन गिरफ्तार

11 Mar 2026

फगवाड़ा के बाजारों से हटाए गए नाजायज कब्जे, नहीं सुधर रहे दुकानदार

11 Mar 2026

झांसी: पुलिस के हत्थे चढ़े सतीश श्रीवास हत्याकांड के आरोपी, मामले की जानकारी देते सीओ जितेंद्र सिंह

11 Mar 2026

Ujjain: भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चंद्रमा और कमल से बाबा महाकाल का हुआ अलौकिक श्रृंगार

11 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed