{"_id":"6a40bd72b29bbc9ff908822a","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4443575-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 12:19 PM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हादसा ग्राम डोंगरी-कोरबी के बीच भारतमाला रोड पर सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ। मृतकों की पहचान दलहरण दास वैष्णव (62 वर्ष), केदार बरेट (52 वर्ष) और संतु यादव (70 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों रोज की तरह सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से लगभग दो किलोमीटर दूर भारतमाला सड़क पर टहलते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद तीनों के शव सड़क पर 5 से 10 मीटर की दूरी पर बिखरे मिले। सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक दलहरण दास वैष्णव सेवा सहकारी समिति में शाखा प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त थे। वहीं केदार बरेट और संतु यादव खेती-किसानी से जुड़े हुए थे। तीनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और प्रतिदिन एक साथ मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे। उनकी एक साथ हुई मौत से डोंगरी और कोरबी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।