{"_id":"6a3fc891739662d8bc03c398","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4440952-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: नकली मंगलसूत्र को असली बताकर 40 हजार की ठगी, 2 शातिर ठग गिरफ्तार, रकम और बलेनो कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: नकली मंगलसूत्र को असली बताकर 40 हजार की ठगी, 2 शातिर ठग गिरफ्तार, रकम और बलेनो कार जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 06:53 PM IST
जांजगीर-चांपा में पामगढ़ पुलिस ने ज्वेलरी दुकान संचालक से नकली मंगलसूत्र को असली सोना बताकर 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी रकम 40 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 26 जून को पामगढ़ निवासी हिमांशु सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर पंचायत पामगढ़ में 'केसर लाल एंड संस' नाम से ज्वेलरी दुकान संचालित करता है। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच सफेद रंग की बलेनो कार से आए दो व्यक्तियों ने 50 हजार रुपये की आवश्यकता बताते हुए सोने का मंगलसूत्र गिरवी रखने की बात कही। आरोपियों ने खुद को विश्वसनीय बताने के लिए नकली बिल भी दिखाया। दुकानदार ने मंगलसूत्र को असली सोना समझकर 40 हजार रुपये दे दिए। आरोपियों के जाने के बाद जांच करने पर पता चला कि मंगलसूत्र सोने का नहीं बल्कि बेनटेक्स का है। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपियों का सुराग मिला और बलौदा बाजार में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन सोनी (22 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 9, बलौदा बाजार तथा अमित सोनी (42 वर्ष) निवासी वैष्णव कॉलोनी, बलौदा बाजार के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 हजार रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त बलेनो कार क्रमांक CG-04 QY-6279 जब्त कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।