बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Recovery agent robbed while returning from Kharsia bike borne miscreants snatched his mobile phone cash and he

सक्ती: खरसिया से लौट रहे रिकवरी एजेंट के साथ लूट, बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल, नकदी और हेलमेट छीना

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 02:07 PM IST
Recovery agent robbed while returning from Kharsia bike borne miscreants snatched his mobile phone cash and he
सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत अड़भार चौकी इलाके में खरसिया से लौट रहे एक बैंक रिकवरी एजेंट से अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो बाइक पर सवार आरोपियों ने ओवरटेक कर पीड़ित की बाइक रुकवाई और उसका मोबाइल, नकदी और हेलमेट लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित कौशल कुमार कुम्हार ग्राम सलनी का निवासी है और खरसिया स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में फील्ड रिकवरी एजेंट के रूप में कार्य करता है। वह प्रतिदिन अपने गांव से खरसिया आना-जाना करता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 26 जून की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी बाइक CG-13-BA-5988 से खरसिया काम पर गया था। काम खत्म होने के बाद रात करीब 8 बजे वह वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान करीब 8:30 बजे बंदोरा नहर पुल के पास पीछे से दो बाइक पर आए अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर सामने रोक लिया।

आरोपियों ने जबरन उसका रेडमी नोट 12 प्रो मोबाइल, जिसमें एयरटेल और जियो के सिम लगे थे, छीन लिया। साथ ही पर्स में रखे 500 रुपये नकद और काले रंग का हेलमेट भी लूटकर नहर पार की ओर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 15,500 रुपये बताई गई है। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय अंधेरा होने के कारण वह आरोपियों की संख्या और उनकी पहचान नहीं कर सका। वारदात के बाद उसने अपने परिचित पुष्पेंद्र मानिकपुरी, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र मानिकपुरी और मनोज सिदार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अडभार चौकी से प्राप्त नालसी के आधार पर मालखरौदा थाना में BNS की धारा 304(2), 126(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: कोल्ड स्टोर में लगी आग के बाद घरों को कराया गया खाली, तीन घंटे बाद बुझी आग

28 Jun 2026

बदायूं में बच्ची से दरिंदगी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज घायल

28 Jun 2026

लखनऊ: चिनहट इलाके में लगी भीषण आग, पूरा इलाका धुएं से भरा, जनहानि नहीं

28 Jun 2026

Ujjain: ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी पर बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती, चंद्रमा और त्रिपुंड से हुआ दिव्य श्रृंगार

28 Jun 2026

एक घंटे बाद दिखा हाथ तो निकाले गए रामलखन

28 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: क्षतिग्रस्त परतापुर फ्लाईओवर मरम्मत के बाद शुरू, ट्रक खराब होने पर वन-वे हुआ ट्रैफिक

28 Jun 2026

Meerut: लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित 25 हज़ार के इनामी को किया गिरफ्तार

27 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: गुठली से बनेगी हरियाली: एनवायरमेंट क्लब का मेरी गुठली मेरा पेड़ अभियान शुरू, लोगो हुआ लॉन्च

27 Jun 2026

गोलू हत्याकांड: आरोपी फरार, 10 दिन में तीसरी बार हंगामा, पुलिस की हो रही फजीहत

27 Jun 2026

पोलियो मुक्त चंदौली के लिए जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी; VIDEO

27 Jun 2026

सोनभद्र में 21 थानों में आए 198 प्रार्थना पत्र, 182 सिर्फ राजस्व के; VIDEO

27 Jun 2026

मकान की छत पर लगी आग, सामान जलकर नष्ट; VIDEO

27 Jun 2026

अमर उजाला अपराजिता के तहत बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, हर हमले का दिया जवाब; VIDEO

27 Jun 2026

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने क्षतिग्रस्त रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण; VIDEO

27 Jun 2026

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं, VIDEO

27 Jun 2026

एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर आक्रोश; VIDEO

27 Jun 2026

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित, VIDEO

27 Jun 2026

ई पंजीकरण के विरोध में वकीलों ने आठवें दिन भी किया धरना प्रदर्शन

27 Jun 2026

अधिवक्ता, बैनामा लेखकों ने बाइक रैली निकाली, एडीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा

27 Jun 2026

खिरनी इंटरचेंज पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और टोल कर्मियों के बीच नोकझोक, पुलिस पहुंची

27 Jun 2026

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता धरना पर बैठे, प्रदर्शन

27 Jun 2026

लखनऊ: देर रात अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश और आंधी

27 Jun 2026

लखनऊ: कोचिंग बंदी के फैसले के विरोध में संचालक, एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने दिए जवाब

27 Jun 2026

Singrauli Case: बॉयफ्रेंड के साथ रची साजिश, फिर इस हाल में मिला पति... मास्टरमाइंड पत्नी ने उगला राज

27 Jun 2026

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाने के मालखाने से हथियार चोरी का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार

27 Jun 2026

अयोध्या: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

27 Jun 2026

अयोध्या में कुछ गड़बड़ तो हुआ है: किशोरी लाल

27 Jun 2026

देवसंस्कृति विवि में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान, हजारों लोगों ने लिया संकल्प

27 Jun 2026

अब सिर्फ पंजीकृत फर्टिलिटी सेंटरों को ही मिलेगी आईवीएफ सामग्री

27 Jun 2026

VIDEO: 'जो राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे', डिंपल यादव का सरकार पर हमला; बोलीं- 25 हजार स्कूल हुए बंद

27 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed