Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Five Cows Killed After Being Hit by an Unknown Vehicle; Kawardha–Rajnandgaon Road Blocked Following a Protest,
{"_id":"6a7ee77759cf374506084c50","slug":"five-cows-killed-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-kawardha-rajnandgaon-road-blocked-following-a-protest-villagers-demand-action-against-the-driver-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4611655-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 गायों की मौत, चक्काजाम से थमा कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 गायों की मौत, चक्काजाम से थमा कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 04:32 PM IST
कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग पर ग्राम भागुटोला में आज शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गोवंश घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे के लिए अज्ञात वाहन चालक को जिम्मेदार बताते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।इस हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृत गोवंश को देखकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर लगातार गोवंश के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही है।
चक्काजाम के कारण करीब 5 से 7 निजी स्कूल बसें भी रास्ते में फंस गईं। इनमें स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक परेशान हुए। इसके अलावा मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों को भी काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। इधर, कवर्धा कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इधर, दो दिन पहले यानी 12 अगस्त को सड़क हादसों की रोकथाम और गौवंश की सुरक्षा के लिए कबीरधाम यातायात पुलिस ने अनूठी पहल शुरू की। पुलिस ने समाजसेवियों और गौ-सेवकों के सहयोग से 200 गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट लगाए। रात में वाहन की हेडलाइट पड़ने पर ये बेल्ट चमकेंगे, जिससे सड़क पर बैठे या विचरण कर रहे गौवंश वाहन चालकों को दूर से दिखाई देंगे।
पुलिस के मुताबिक बारिश के मौसम में रात के समय दृश्यता कम होने से सड़क पर बैठे मवेशियों से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। रेडियम बेल्ट से वाहन चालक समय रहते सतर्क होकर गति नियंत्रित कर सकेंगे और संभावित हादसों को टाला जा सकेगा। पुलिस ने पशुपालकों और गौ-सेवकों से भी अपील की थी कि वे गौवंश को सड़कों पर लावारिस न छोड़ें। इसके बाद भी आज शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।