{"_id":"68e7dce89c6fead1e402d2c6","slug":"video-kabirdham-clash-between-congress-bjp-leaders-show-black-flag-to-yuva-morcha-state-president-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष को दिखाए काले झंडे: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, थाने पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष को दिखाए काले झंडे: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, थाने पर धरना
आज गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरीहा कवर्धा के दौरे पर थे।उनके आगमन को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें काला झंडा दिखाने निकले हुए थे। इसी दौरान कांग्रेस व भाजपा नेताओं से बीच झड़प हो गई। युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा उपाध्यक्ष मनीष चन्द्रवंशी ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। उनके प्रथम कवर्धा आगमन पर युवा कांग्रेस द्वारा नारी शक्ति के सम्मान में काली पट्टी पहनकर व काले वस्त्र धारण कर कवर्धा में प्रवेश करने से रोकने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। तभी उनके काफिले में शामिल भाजपा युवा नेताओं ने हमारे कार्यकर्ता के साथ विवाद किया। इसके अलावा गाली गलौच की है।दूसरी ओर इस घटनाक्रम के बाद आज रात 8 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली थाना कवर्धा पहुंच गए। कांग्रेस नेता आकाश केसरवानी ने बताया कि भाजपा नेताओं ने हमारे कार्यकर्ता के साथ गाली गलौच किया है। इस दौरान मौके पर महिलाएं भी मौजूद थी। इसी के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर थाना में बैठे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।