कोरबा के पुराने बस स्टैंड स्थित आंनद इमेजर सोसाइटी परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड के साथ देर रात बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गार्ड का नाम राम नायरण है जो जांजगीर चांपा जिले का रहे वाला है बजरंग सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड है।
जानकारी के अनुसार, यह बीती रात देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। एक युवक, जो नशे में धुत था, उसने सुरक्षा गार्ड राम नारायण पर अचानक हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना के वक्त आरोपी के अन्य साथी भी वहां मौजूद थे, लेकिन मारपीट शुरू होते ही वे मौके से फरार हो गए।
बजरंग सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर महेश दुबे ने बताया कि उन्हें वीडियो मिला है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मी रामनारायण से फोन पर बातचीत हुई है। जहां वह अपने मूल निवास जांजगीर चांपा वापस चले गया है। उसने फोन पर बताया कि युवक शराब के नशे में आया और उसके ऊपर शराब दी, इसका विरोध करने पर उसने मारपीट की, उसके बाद फरार हो गया। सुपरवाइजर महेश दुबे ने बताया कि डर के चलते सुरक्षाकर्मी कोरबा से वापस गांव चले गया है और इसकी शिकायत अब तक पुलिस से नहीं की गई है, वह भी किसी काम से बाहर गया हुआ है वापस आने पर इसकी शिकायत पुलिस से की जाएगी।