{"_id":"6a0dad2966d738420b0f8ece","slug":"video-medical-stores-remain-closed-in-mahasamund-one-day-protest-staged-against-online-sale-of-medicines-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में भी बंद रहे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में भी बंद रहे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन
आज पूरे देश मे मेडिकल स्टोर संचालकों ने मेडिकल स्टोर बंद रखा है महासमुंद जिले में भी आज बंद के आवाहन के चलते सभी मेडिकल स्टोर्स बंद रहे। अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन के आह्वान पर जिलेभर के केमिस्ट और दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर मेडिकल स्टोर बंध रखा है। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन और भारी डिस्काउंट नीति पर रोक लगाने की मांग की। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना स्पष्ट कानूनी प्रावधान के दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। वहीं भारी छूट और होम डिलीवरी जैसी व्यवस्था से छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। बंद के दौरान व्यापारियों ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।