Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Raigarh News
›
Tractor trapped in swollen river water level rose while extracting sand a major incident could have occurred i
{"_id":"6a60a70e6297ef2f7a010c9b","slug":"a-case-of-gross-negligence-has-come-to-light-in-raigarh-a-tractor-got-stranded-in-a-swelling-river-after-water-levels-rose-while-sand-was-being-extracted-a-major-tragedy-could-have-occurred-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4529151-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh: उफनती नदी में फंसी ट्रैक्टर, रेत निकालने के दौरान बढ़ा जलस्तर, हो सकती थी बड़ी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: उफनती नदी में फंसी ट्रैक्टर, रेत निकालने के दौरान बढ़ा जलस्तर, हो सकती थी बड़ी घटना
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 07:14 PM IST
Link Copied
रायगढ़ जिले में पिछले दो दिनों से लगातार रूक-रूककर बारिश हो रही है। जिससे यहां के नदी नाले उफान पर आ गए हैं। ऐसे में छाल क्षेत्र से लापरवाही का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें रेत निकालने के दौरान नदी में फंसे एक ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास करते हुए देखा गया है।
रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कूड़ेकेला-बंगरसूता पुल के पास मंगलवार की दोपहर उफनती हुई मांड नदी से बालू निकालने के दौरान एक ट्रैक्टर नदी में फंस गया। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि उफनती नदी में फंसे ट्रैक्टर को जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से निकालने का प्रयास करते रहे परंतु सफल नही हुए और इंजन को ही बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि रेत निकालने के दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से यह स्थिति निर्मित हो गई थी। रायगढ़ जिले में पिछले दो दिनों से लगातार रूक-रूककर बारिश हो रही है जिससे यहां के नदी नालों का जल स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है।
आपको बता दें कि मानसून के दौरान जलीय जीवों के प्रजनन को देखते हुए हर साल 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है। इसके बावजूद रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि जान जोखिम में डालकर उफनती हुई नदी से रेत निकाला जा रहा है। अगर समय रहते इस दिशा में कोई कार्रवाई नही होती तो आने वाले समय में कोई अनहोनी घटना भी हो सकती है, इस बात से इंकार भी नही किया जा सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।