Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Uproar over Saraswati Cycle Scheme in Raigarh: Ravi Bhagat protested over quality, detained by police
{"_id":"6a6886a7d8137b5e4a0b5a7f","slug":"raigarh-questions-raised-over-the-quality-of-bicycles-being-distributed-to-students-ravi-bhagat-taken-into-police-custody-following-a-complaint-by-the-principal-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4550177-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में सरस्वती साइकिल योजना पर बवाल: गुणवत्ता को लेकर रवि भगत ने किया विरोध, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में सरस्वती साइकिल योजना पर बवाल: गुणवत्ता को लेकर रवि भगत ने किया विरोध, पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 06:51 PM IST
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वितरण का विरोध किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कूपाकानी स्थित हाईस्कूल में मंगलवार सुबह योजना के तहत सात छात्राओं को साइकिल वितरित की जा रही थी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विद्यालय प्रबंधन मौजूद थे। इसी दौरान रवि भगत मौके पर पहुंचे और साइकिलों की गुणवत्ता पर आपत्ति जताते हुए वितरण प्रक्रिया रोकने की मांग की।
रवि भगत का आरोप था कि साइकिल पर 'हीरो' का नाम अंकित है, जबकि उस पर 'कावेरी' का स्टीकर लगा हुआ है। उन्होंने इसे गुणवत्ता और पारदर्शिता से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि जब तक संबंधित अधिकारी मौके पर आकर स्थिति स्पष्ट नहीं करते, तब तक साइकिलों का वितरण नहीं किया जाना चाहिए।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप ही साइकिलों का वितरण किया जा रहा था। विरोध बढ़ने पर उन्होंने लैलूंगा थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रवि सारथी ने बताया कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि शासन की योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार छात्रों को साइकिल वितरित की जा रही थी।
इधर, थाने ले जाए जाने के बाद रवि भगत ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि वे केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण साइकिल दिलाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि गुणवत्ता से समझौता किया जाएगा तो वे इसका विरोध जारी रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।