Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Raigarh Female Lawyer Murder Case: प्रेमी ही निकला हत्यारा; पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर...
{"_id":"6a0841a50ddcf785d80a1db8","slug":"video-raigarh-female-lawyer-murder-case-parama-ha-nakal-hatayara-pahal-bnaya-shararaka-sabthha-fara-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh Female Lawyer Murder Case: प्रेमी ही निकला हत्यारा; पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Female Lawyer Murder Case: प्रेमी ही निकला हत्यारा; पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर...
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया था। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तुमीडीह के जंगल में डेम किनारे बीते मंगलवार की शाम एक युवती निर्वस्त्र शव मिलने के मामलें में रायगढ़ पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार करके भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो दिन बाद महिला की शिनाख्त आराधरा सिदार महिला अधिवक्ता के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी इस दौरान पता चला कि लोकनाथ पटेल सक्ती जिले ने ही हत्या की वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी की दोस्ती आराधना से हुई थी, यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई, आरोपी पहले से ही शादी शुदा था और उसके परिवार को भी इस बात की जानकारी मिल चुकी थी। आराधना के द्वारा लगातार शादी के लिये दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन आरोपी लोकनाथ ने आराधना का काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उससे नही मानने पर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।