Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
VIDEO : सुशील आनंद बोले- भूपेश बघेल से डरती है बीजेपी, इसलिए करवा रही ईडी की छापेमारी
{"_id":"67ceae0826119b5db1085591","slug":"video-sashal-aanatha-bl-bhapasha-bghal-sa-darata-ha-bjapa-isale-karava-raha-iida-ka-chhapamara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुशील आनंद बोले- भूपेश बघेल से डरती है बीजेपी, इसलिए करवा रही ईडी की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुशील आनंद बोले- भूपेश बघेल से डरती है बीजेपी, इसलिए करवा रही ईडी की छापेमारी
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी पूर्व सीएम भूपेश बघेल से डरती है। वह नहीं चाहती है प्रदेश में कोई नेता बीजेपी का मुकाबला कर सके। सीडी मामले मे कोर्ट से बरी होने के कारण भाजपा का षड़यंत्र बेनक़ाब होने के बाद बौखलाई भाजपा ने भूपेश बघेल के घर ईडी को भेजा है। भूपेश बघेल से भाजपा का डर कोई नया नहीं है, ज़ब वो पीसीसी अध्यक्ष थे तब रमन सरकार उनके पीछे राज्य की एजेंसियो को लगा कर रखी थी। उनके पैतृक गांव मे खेत को नापने रमन सरकार ने भरी बरसात में राजस्व का पूरा दल भेजा था । उनके मकान को नापने के लिए भेजा । उनकी स्व माता जी पत्नी को ईओडब्लूय ऑफिस में बैठाया। उनके खिलाफ सीडी का झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। सीडी मामले मे उनके खिलाफ सीबीआई जाँच कार्रवाई में सीबीआई की अदालत ने डिस्चार्ज कर दिया।
उन्होंने कहा कि उनके पुत्र को आधारहीन मामले पूछताछ करने थाने बुलवाया। मुख्यमंत्री रहते बदनाम करने उनके सहयोगियों के खिलाफ ईडी, सीबीआई की रेड मरवाया । एक ड्राइवर के कथित बयान के आधार पर उनके खिलाफ ed ने आधार हीन प्रेस नोट जारी कर महादेव एप्प मामले मे झूठा आरोप लगाया । सरकार जाने पर eow में झूठा मुकदमा दर्ज कराया । अब ईडी को उनके निवास पर भेजा है। भाजपा भूपेश बघेल से डरती है। उनके पंजाब प्रभारी बनने और सीबीआई अदालत से बरी होने के बाद यह नया षड्यंत्र किया जा रहा है। कांग्रेस इसकी कडी निंदा करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।