Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Sushasan Tihar 2026 Manendragarh CM Sai Says Female Collector Has Attained Her Position Through Her Own Merit
{"_id":"6a100a740d74f980d1055419","slug":"video-sushasan-tihar-2026-manendragarh-cm-sai-says-female-collector-has-attained-her-position-through-her-own-merit-not-through-reservation-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मनेन्द्रगढ़ में CM साय के सामने MLA की शिकायत पर भाजपा नेता को नोटिस, सुशासन तिहार में किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मनेन्द्रगढ़ में CM साय के सामने MLA की शिकायत पर भाजपा नेता को नोटिस, सुशासन तिहार में किया एलान
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 May 2026 01:19 PM IST
Link Copied
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी के तानसेन भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक प्रेसवार्ता की। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी के तानसेन प्रेसवार्ता के दौरान जिले महिला कलेक्टर, महिला एसपी और महिला सीईओ को लेकर सीएम साय ने बयान दिया। सीएम साय ने कहा कि ऐसा नही है जो यहां पर कलेक्टर पोस्ट किये गए हैं। महिलाओं के नाते किये गए हैं।उनमे काबिलियत है।
आगे कहा कि महिलाएं आज हर एक क्षेत्र जोर शोर से आगे हैं। एजुकेशन के सेक्टर में भी 10वीं 12वीं में जो टॉपर हैं। उसमे बेटियों की संख्या ज्यादा होती है। आज हमारे देश में महिला राष्ट्रपति ही विराज मान हैं। फाइटर प्लेन भी आज बेटियां चला रही है। ऐसा मत सोचिए की महिला कलेक्टर जो आई हैं आरक्षण में आई हैं बल्कि वह अपनी काबिलियत से आई हैं।
प्रदेश में शुरू होगी टोल फ्री मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, दर्ज होगी जनता की हर समस्या
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी के तानसेन भवन में मुख्यमंत्री ने एक प्रेसवार्ता की। इस प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सुविधा शुरू करने की घोषणा की। यह सुविधा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर टोल फ्री रहेगा। जनता इस नंबर पर फोन करके अपनी कोई भी समस्या दर्ज करवा सकेगी। इस सुविधा से घर बैठे ही बहुत सारी समस्याओं का निदान हो सकेगा। सरकार का उद्देश्य नागरिकों को त्वरित और सुलभ सेवा प्रदान करना है। यदि कोई अधिकारी लापरवाही करता है, तो सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। यह कदम अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
प्रेसवार्ता में कई महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल थे। बैकुंठपुर विधायक राजवाड़े और जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले भी मौजूद थीं। संभाग के आला अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी ने इस नई पहल का समर्थन किया।
मुख्यमंत्री के सामने विधायक की शिकायत पर भाजपा नेता को नोटिस
मुख्यमंत्री के सामने विधायक की शिकायत करने पर भाजपा नेता को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया गया है। भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू को यह नोटिस दिया है।
21 मई को ग्राम कुशहा में 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई थी। मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है। नोटिस में मनोज साहू से सात दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस मामले पर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सुशासन तिहार का विषय नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।