सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Two trucks seized in wood smuggling case in Kanker

कांकेर में लकड़ी तस्करी का बड़ा खुलासा: दो ट्रक जब्त, बस्तर में रोज 100 ट्रक तक अवैध कटाई जारी

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 08:11 PM IST
Two trucks seized in wood smuggling case in Kanker
कांकेर जिले में अवैध लकड़ी तस्करी का मामला लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से भरे दो ट्रकों को जब्त किया है। यह कार्रवाई चारामा जांच नाके पर की गई, जहां गीदम से रायपुर की ओर जा रहे संदिग्ध ट्रकों को रोककर जांच की गई।

जानकारी के अनुसार, चारामा वन परिक्षेत्र में लंबे समय से अवैध लकड़ी तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर कांकेर वन उड़नदस्ता टीम ने रणनीति बनाकर जांच नाके पर घेराबंदी की। जांच के दौरान ट्रकों में भारी मात्रा में अवैध लकड़ी पाई गई, जिसके बाद दोनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित आरोपियों की पहचान की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दो दिन पूर्व एक ट्रक अवैध लकड़ी के साथ पकड़ा गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो गया है कि बस्तर संभाग में लकड़ी तस्करी का नेटवर्क सक्रिय और संगठित रूप ले चुका है। सूत्रों के मुताबिक, बस्तर क्षेत्र से बड़े पैमाने पर लकड़ी की कटाई कर उसे अन्य जिलों और शहरों तक पहुंचाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में गीदम, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, फरसगांव और केशकाल जैसे स्थानों पर वन विभाग के चेकपोस्ट मौजूद हैं, बावजूद इसके तस्करी जारी है। अधिकतर मामलों में वाहन कांकेर के मचांदूर चेक पोस्ट पर ही पकड़े जा रहे हैं, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

इस बीच वन मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा भी पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता जताई जा चुकी है। इसके बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। अनुमान है कि बस्तर क्षेत्र से रोजाना 50 से 100 ट्रक लकड़ी की तस्करी हो रही है।

वन विभाग का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

17 फोन में 183 वीडियो-फोटो! पाक के लिए जासूसी, ऐसे पकड़ा गया समीर

26 Mar 2026

श्रावस्ती में डीजल न मिलने पर किसानों का हंगामा, हाईवे किया जाम

26 Mar 2026

अयोध्या के तारुन में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

26 Mar 2026

बागपत: ईद मिलन समारोह में हिन्दू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश

26 Mar 2026

शामली: टोल प्लाजा के नाम को लेकर ग्रामीणों का धरना, लिखित आदेश की मांग पर अड़े

26 Mar 2026
विज्ञापन

शामली: सिद्ध पीठ देवी भवन व माता के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

26 Mar 2026

बागपत: छपरौली के दक्षता केंद्र पर युवाओं ने किया दौड़ का अभ्यास

26 Mar 2026
विज्ञापन

सहारनपुर: सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में चैत्र नवरात्र मेले में डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाएं परखीं

26 Mar 2026

फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लाइनें, कहीं हुआ खत्म, पुलिस बल किया गया तैनात

26 Mar 2026

कानपुर: बदल सकता है मौसम का मिजाज, 27-28 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना

26 Mar 2026

कानपुर: गुरुदेव चौराहे पर सीएम योगी को पीएम बनाने की मांग वाली होर्डिंग से सियासी हलचल तेज

26 Mar 2026

घाटमपुर: मां कूष्मांडा के दरबार पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह; पत्नी संग किया हवन-पूजन

26 Mar 2026

Sirmour: विनय कुमार ने ददाहू में विद्युत उपमंडल कार्यालय भवन का किया लोकार्पण, 14 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

26 Mar 2026

'LPG की किल्लत से जनता परेशान' सांसद चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा

26 Mar 2026

Jammu News: गुज्जर-बकरवाल समुदाय की सेना संग बैठक, रोमियो फोर्स के साथ संवाद

26 Mar 2026

VIDEO: महाअष्टमी पर विंध्याचल धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

26 Mar 2026

कानपुर: चंद्रिका माता मंदिर जाते समय पलटी कार; राहगीरों ने शीशा तोड़कर बचाई जान, घायलों का इलाज जारी

26 Mar 2026

CM Yogi: 'आज प्रदेश में विकास और भरोसे का माहौल' गोरखपुर में बोले सीएम

26 Mar 2026

VIDEO: मरीजों की जान से खिलवाड़, 45 अस्पतालों पर नहीं हुई कार्रवाई

26 Mar 2026

VIDEO: मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का 80 फीसदी ट्रैक बना, अगस्त से होगा शुरू

26 Mar 2026

VIDEO: डाॅक्टरों पर नकेल कसने की तैयारी, सेवाओं की देनी होगी जानकारी

26 Mar 2026

VIDEO: 5 रु. महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल पर इतने बढ़े रेट; नायरा एनर्जी ने की घोषणा

26 Mar 2026

VIDEO: मां विंध्याचल देवी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अष्टमी पर कन्यापूजन किया गया

26 Mar 2026

VIDEO: इटौरा में सजा कैला मैया का दरबार,नेजा चढ़ाने अष्टमी के दिन उमडा जनसैलाब

26 Mar 2026

Meerut: जाट समाज ने टूटते सामाजिक रिश्तों पर जताई चिंता

26 Mar 2026

UP का मौसम लेगा यू-टर्न! बारिश संग गिरेगा पारा, बदलेगा मिजाज

26 Mar 2026

Una: मां चिंतपूर्णी के दरबार में दुर्गा अष्टमी की धूम, गर्भगृह में नारियल की बलि और छप्पन भोग अर्पित

26 Mar 2026

Shimla: कालीबाड़ी मंदिर में कन्या पूजन और दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें

26 Mar 2026

Pilibhit News: गोशाला में दो दिन में आठ गायों की मौत, जांच करने पहुंचे अफसर

26 Mar 2026

हाथरस में सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता परेशान, कमल वार्ष्णेय की रिपोर्ट

26 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed