{"_id":"69c4f3063792989006023546","slug":"video-playing-with-patients-lives-no-action-taken-against-45-hospitals-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मरीजों की जान से खिलवाड़, 45 अस्पतालों पर नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मरीजों की जान से खिलवाड़, 45 अस्पतालों पर नहीं हुई कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने बिना मानकों के संचालित 45 अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं की है। इनका भौतिक सत्यापन नहीं किया है। ऐसे में इनमें बिना मानक के ही मरीजों का इलाज हो रहा है। इससे उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने बीती जनवरी को 45 हॉस्पिटल में अधूरे मानक मिले थे। इनमें 27 अस्पतालों की इलाज में लापरवाही की शिकायतें भी आई थीं। आईसीयू में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं और प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं मिला था। अस्पताल संचालकों को सुधार के लिए नोटिस देते हुए लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी थी। दो महीने बीतने के बाद भी इनका सत्यापन पूरा नहीं हुआ। अधूरे मानकों वाले अस्पतालों के लाइसेंस निलंबित नहीं किए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि 45 अस्पतालों में अधूरे मानक मिलने पर लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगाई थी। इनको नोटिस भी दिए थे। इनका दोबारा सत्यापन कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।