ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के बैनर तैल एलआईसी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा एकदिवसीय हड़ताल किया जा रहा हैं,बीमा कानून में किए गए संशोधन के विरोध में हड़ताल किया जा रहा हैं,100 प्रतिशत एफडीआई किया गया हैं,जिसका विरोध किया जा रहा हैं,बड़ी संख्या में राजनांदगांव शहर के दिग्विजय स्टेडियम एलआईसी ऑफिस के सामने अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल किया जा रहा हैं।
शहर के दिग्विजय स्टेडियम एलआईसी ऑफिस के पास ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के बैनर तैर आज एक दिवसीय हड़ताल किया जा रहा हैं,जिसमें बीमा उद्योग में एफडीआई को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने,पीएसजीआई कंपनी के निजीकरण,प्रबंधन के एकपक्षीय रवैये और अमानवीय श्रम संहिताओं को लेकर यह हड़ताल किया जा रहा हैं,जहां बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा इसको लेकर विरोध जताया गया और नारेबाजी की गई,वहीं इसको लेकर कर्मचारियों ने बताया कि आज हमारे द्वारा हड़ताल किया जा रहा हैं,हड़ताल का मुख्य उद्देश्य है जो बीमा कानून में संशोधन किया गया हैं,एफडीआई को बीमा में 100 प्रतिशत कर दिया गया हैं,उसके विरोध में हम हड़ताल कर रहे हैं,100 प्रतिशत एफडीआई की कोई आवश्यकता नहीं थी,ऐसा करके सरकार ने इस स्वतंत्रता के पहले वाली स्थिति में बीमा के क्षेत्र को धकेल दिया हैं,इसके साथ साथ ही जो मानवीय श्रम संहिताएं लागू की गई है चार उसका भी विरोध कर रहे हैं।