{"_id":"693be865a9028eb0bb0f1f7d","slug":"video-harshal-foundation-and-amar-ujala-foundation-organize-free-disabled-assistance-camp-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजन को दया नहीं, सम्मान की आवश्यकता : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजन को दया नहीं, सम्मान की आवश्यकता : राज्यपाल
हर्षल फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में दो दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर लगाया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को दया नहीं बल्कि अवसर और सम्मान की आवश्यकता है। यदि उन्हें उचित सहयोग, आधुनिक तकनीक व सकारात्मक वातावरण मिले तो वे प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। शिविर में राज्यपाल ने वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों से सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हर्षल फाउंडेशन की ओर से वर्षों से संचालित यह शिविर मानवीय संवेदनशीलता, करुणा का उत्कृष्ट उदाहरण है। फाउंडेशन की ओर से अब तक दस हजार से ज्यादा दिव्यांगजन को लाभांवित किया गया है जो काफी प्रशंसनीय है। शिविर के पहले दिन बृहस्पतिवार को 400 से ज्यादा लोगों ने लाभ लिया। इसमें कृत्रिम पांच हाथ, 65 पैर, 100 से ज्यादा चश्में, कैलिपर, बैसाखी, व्हीलचेयर, दो ट्राइसाइकिल, 80 श्रवण यंत्र आदि निशुल्क वितरित किए गए। एक व्यक्ति ट्राइसाइकिल का पात्र नहीं था लेकिन राज्यपाल के कहने पर हर्षल फाउंडेशन ने उसके लिए ट्राइसाइकिल मंगवाकर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।