{"_id":"69ff2a6cce2a89973702598f","slug":"video-old-students-conference-at-dr-shivanand-nautiyal-government-post-graduate-college-karanprayag-chamoli-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन
डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भूतपूर्व छात्रो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में छात्र छात्राओ ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राम राम अवतार सिंह ने बताया की सम्मेलन में भूतपूर्व छात्राओ के सुझाव महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण साबित होंगे। सम्मेलन में भूतपूर्व छात्र डॉ दर्शन नेगी ने कहा की महाविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वालो के लिए एक गैलरी बनानी चाहिए। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा की पुरातन छात्र परिषद का नाम पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष स्व आशीष थपलियाल के नाम पर रखा जाए। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तेजेंद्र रावत ने सुझाव देते हुए कहा महाविद्यालय के छात्र संघ भवन में भूतपूर्व पदाधिकारियों के नाम अवश्य अंकित किए जाने चाहिए। वहीं डॉ इंद्र कोहली ने बच्चों के स्वार्गीण विकास की बात करते हुए कहा की महाविद्यालय में पठन पाठन में बदलाव हुआ है। आज पठन पाठन के इलावा स्वरोजगार के लिए भी महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।