{"_id":"6a26750ea567bb7265088812","slug":"video-laborer-crushed-to-death-by-truck-while-standing-near-tempo-with-flat-tire-on-neelam-flyover-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: नीलम फ्लाईओवर पर पंचर टेंपो के पास खड़े मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: नीलम फ्लाईओवर पर पंचर टेंपो के पास खड़े मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत
मथुरा रोड स्थित नीलम फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी के एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पंचर हुए टेंपो का टायर बदला जा रहा था और मृतक अन्य वाहनों को सावधानी से निकलने का इशारा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के निवासी रामप्रति पाण्डेय ने बताया कि वह वर्तमान में दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में पलेदारी का काम करते हैं। उनके साथ उनके चाचा का बेटा दुखहरन नाथ पाण्डेय (31) भी मंडी में मजदूरी करता था। सोमवार तड़के दोनों सब्जियों से भरे एसीई गोल्ड वाहन में चालक के साथ डबुआ सब्जी मंडी, फरीदाबाद के लिए निकले थे।
रात करीब दो बजे जब उनका वाहन नीलम फ्लाईओवर, मथुरा रोड के पास पहुंचा तो टेंपो पंचर हो गया। चालक टायर बदलने लगा, जबकि दुखहरन नाथ सड़क किनारे खड़े होकर गुजर रहे वाहनों को सुरक्षित निकलने का संकेत दे रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और दुखहरन नाथ को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एसीई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक रुस्तम को चोटें आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।