{"_id":"6a675cce0976421c410056e3","slug":"video-gurugram-rps-sector-89-wins-thrilling-semi-final-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: रोमांचक सेमीफाइनल में आरपीएस सेक्टर-89 की जीत, कल होगा दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: रोमांचक सेमीफाइनल में आरपीएस सेक्टर-89 की जीत, कल होगा दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला
केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर अंडर-14 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आरपीएस सेक्टर-89 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पहले सेमीफाइनल मैच में आरपीएस सेक्टर-89 का सामना सेक्टर-62 स्थित हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल स्कूल से हुआ। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि सेक्टर-89 स्थित आरपीएस ने अच्छे टीम तालमेल के दम पर मैच में अपनी जगह बनाए रखी और जीत दर्ज कर मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया।
अब सभी की नजरें कल आयोजित होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच पर टिकी हैं जहां दो अन्य मजबूत टीमें मैदान में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम टूर्नामेंट के फाइनल में सेक्टर-89 स्थित आरपीएस से खिताब के लिए भिड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।