Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Residents of Dhanwapur village in Sector-104 New Gurugram are troubled by foul odors and waterlogging
{"_id":"6a2aabef18c841a077073d89","slug":"video-residents-of-dhanwapur-village-in-sector-104-new-gurugram-are-troubled-by-foul-odors-and-waterlogging-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-104 स्थित धनवापुर गांव में बदबू और जलभराव से लोग परेशान, टूटे सीवरों के ढक्कन से बढ़ रहा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-104 स्थित धनवापुर गांव में बदबू और जलभराव से लोग परेशान, टूटे सीवरों के ढक्कन से बढ़ रहा हादसे का खतरा
न्यू गुरुग्राम सेक्टर-104 स्थित धनवापुर गांव में एटीएस सोसाइटी की ओर जाने वाली गली में कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो के कारण गंदा पानी भरा हुआ है। इससे स्थानीय निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली में कई स्थानों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। वहीं, कई सीवरों के ढक्कन भी टूटे हुए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। यह गली से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर भी जाता है, जिसके कारण यहां वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। निवासियों किशोर, मोहित ने बताया कि पैदल चलने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी इस मार्ग से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी से उठने वाली बदबू के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरों की जल्द से जल्द सफाई कराई जाए और टूटे हुए ढक्कनों को बदला जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।