{"_id":"6a07026e327e0bd6ec0f1ec9","slug":"video-doctor-meera-gave-suggestions-on-international-kangaroo-care-awareness-day-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"International Kangaroo Care Awareness Day: कंगारू मदर केयर से नवजातों को मिलता जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Kangaroo Care Awareness Day: कंगारू मदर केयर से नवजातों को मिलता जीवनदान
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 04:54 PM IST
Link Copied
नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कंगारू देखभाल जागरूकता दिवस (International Kangaroo Care Awareness Day) के अवसर पर शुक्रवार को नवजात शिशुओं की देखभाल में कंगारू मदर केयर (KMC) की भूमिका को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । डॉ. मीरा ने बताया कि यह थेरेपी समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों के लिए बेहद प्रभावी और सुरक्षित तरीका है।
उन्होंने कहा कि कंगारू मदर केयर में मां अपने नवजात शिशु को सीधे सीने से लगाकर रखती है, जिससे बच्चे को मां की गर्माहट, धड़कन और सुरक्षा का एहसास मिलता है। इससे बच्चे का शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, वजन तेजी से बढ़ता है और संक्रमण का खतरा कम होता है।
डॉ. मीरा ने बताया कि यह थेरेपी केवल बच्चे के लिए ही नहीं, बल्कि मां के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इससे मां और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता है और मां में आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही स्तनपान को भी बढ़ावा मिलता है। अस्पतालों और घरों दोनों जगह कंगारू मदर केयर को अपनाकर नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। जागरूकता दिवस का उद्देश्य लोगों को इस सरल लेकिन प्रभावी देखभाल पद्धति के प्रति जागरूक करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।